हॉकी विश्व कप 2026: बेल्जियम से शूटआउट में हारा भारत, आठवें स्थान पर रहा
हॉकी विश्व कप 2026: बेल्जियम से शूटआउट में हारा भारत, आठवें स्थान पर रहा
एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सफर निराशाजनक अंदाज में समाप्त हुआ। आठवें स्थान के मुकाबले में भारत को बेल्जियम के खिलाफ शूटआउट में 4-3 से हार मिली। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 3-3 से बराबर थीं।
भारत ने छठे मिनट में अभिषेक के प्रयास से बढ़त बनाई, लेकिन बेल्जियम ने दूसरे क्वार्टर में दो गोल कर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। हाफ टाइम के बाद हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 2-2 कर दिया।
आखिरी क्वार्टर में बेल्जियम ने फिर बढ़त बना ली। भारत लगातार बराबरी की कोशिश करता रहा, लेकिन बेल्जियम का डिफेंस मजबूत रहा। मैच खत्म होने से महज 26 सेकंड पहले हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर भारत को 3-3 की बराबरी पर ला दिया और मुकाबला शूटआउट तक पहुंच गया।
शूटआउट में बेल्जियम ने 4-3 से बाजी मार ली, जिससे भारत को टूर्नामेंट में आठवें स्थान से संतोष करना पड़ा।
इस मुकाबले में भारतीय गोलकीपर सूरज करकेरा ने कई शानदार बचाव किए, जबकि हरमनप्रीत सिंह ने नियमित समय में भारत के लिए दो महत्वपूर्ण गोल किए। हालांकि आखिरी क्षणों में की गई जोरदार वापसी के बावजूद भारतीय टीम जीत हासिल नहीं कर सकी।
