टेक-ऑटो

Independence Day 2026: Google ने खास Doodle से मनाया आजादी का जश्न, दिखी भारत की रंग-बिरंगी सांस्कृतिक विरासत

Independence Day 2026: Google ने खास Doodle से मनाया आजादी का जश्न, दिखी भारत की रंग-बिरंगी सांस्कृतिक विरासत

टेक डेस्क: स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर Google ने भारत की सांस्कृतिक विविधता को समर्पित एक खास Doodle तैयार किया है। इस बार Doodle में तिरंगे के साथ-साथ देश के अलग-अलग हिस्सों की पारंपरिक बुनाई, कढ़ाई और वस्त्र कला को जगह दी गई है।

पारंपरिक वस्त्रों से तैयार किया गया Doodle

Google के इस खास Doodle में भारत के अलग-अलग राज्यों की लोक और हस्तकरघा परंपराओं से प्रेरित रंग-बिरंगे पैटर्न दिखाई दे रहे हैं। इसके जरिए ‘अनेकता में एकता’ और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने की कोशिश की गई है।

Doodle के अलग-अलग हिस्सों में देश की विविध पारंपरिक वस्त्र कलाओं की झलक मिलती है।

इन पारंपरिक कलाओं को मिली जगह

Google के Independence Day Doodle में कई प्रसिद्ध भारतीय टेक्सटाइल और हस्तशिल्प शैलियों को शामिल किया गया है, जिनमें प्रमुख हैं:

कच्छ की कढ़ाई

ओडिशा और तेलंगाना की इकत

जम्मू-कश्मीर की पश्मीना कनी

केरल की कसावु

गुजरात और राजस्थान की अजरख ब्लॉक प्रिंट और बांधनी

पश्चिम बंगाल की जामदानी और कांथा कढ़ाई

उत्तर प्रदेश की बनारसी बुनाई

इन पैटर्न के जरिए भारत के अलग-अलग क्षेत्रों की कला और परंपराओं को एक ही Doodle में समेटा गया है।

500 से ज्यादा Doodle बना चुका है Google

Google अलग-अलग त्योहारों, महत्वपूर्ण घटनाओं, सांस्कृतिक अवसरों और उपलब्धियों को खास Doodle के जरिए सेलिब्रेट करता रहा है। कंपनी के मुताबिक, भारत से जुड़े अवसरों पर अब तक 500 से ज्यादा Doodle बनाए जा चुके हैं।

इस बार का Independence Day Doodle भारत की सांस्कृतिक विविधता, हस्तकरघा परंपरा और एकता को सामने लाते हुए आजादी के जश्न को एक अलग रंग देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *