उत्तराखंड कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित: संगठन मजबूती के लिए 5 नई समितियां गठित
उत्तराखंड कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित: संगठन मजबूती के लिए 5 नई समितियां गठित
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के नए संगठनात्मक ढांचे और 5 प्रमुख समितियों के गठन को मंजूरी दे दी है। इस नई कार्यकारिणी में वरिष्ठता के साथ-साथ युवा चेहरों और सभी क्षेत्रों को संतुलन प्रदान किया गया है।
1. नई प्रदेश कार्यकारिणी का ढांचा
प्रदेश कोषाध्यक्ष: गोदावरी थपलियाल (मसूरी से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी)
प्रदेश उपाध्यक्ष: 24/20 नेता (हेमेश खर्कवाल, विजय सारस्वत, धीरेंद्र प्रताप, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व विधायक मनोज रावत, सतीश नैनवाल, लालचंद शर्मा, सीपी सिंह, राजीव महर्षि, सुजाता पॉल आदि)
प्रदेश महासचिव: 36 नेता (राजेंद्र भंडारी, नवीन जोशी, अभिषेक सिंह, विजय गुनसोला, अनीता शर्मा, सुमित्तर भुल्लर आदि)
प्रदेश सचिव: 107 नेता
2. गठित 5 प्रमुख समितियां और उनके पदाधिकारी
AICC महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी निर्देशानुसार निम्नलिखित 5 समितियों को मंजूरी दी गई है:
कार्यकारिणी समिति (Executive Committee): इसमें 41 वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। प्रमुख नाम: गणेश गोदियाल, यशपाल आर्य, हरीश रावत, प्रीतम सिंह, करण महारा, डॉ. हरक सिंह रावत, भुवन चंद्र कापड़ी, तिलक राज बेहड़ और मयूख महार।
घोषणापत्र समिति (Manifesto Committee): अध्यक्ष – भुवन चंद्र कापड़ी; संयोजक – डॉ. प्रेम बहुखंडी; सदस्य – गुरदीप सिंह सप्पल, सूर्यकांत धस्माना, सुजाता पॉल।
अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति (Disciplinary Committee): अध्यक्ष – विक्रम सिंह नेगी; सदस्य – ललित फर्स्वाण, अनुपम शर्मा, हेमा पुरोहित, सी. पी. सिंह।
एसआईआर समिति (SIR Committee): अध्यक्ष – मनोज रावत; सदस्य – अमरेंद्र बिष्ट, एडवोकेट संदीप चमोली।
चार्जशीट कमेटी (Chargesheet Committee): अध्यक्ष – करण महारा; सदस्य – मनोज रावत, डॉ. प्रेम बहुखंडी, डॉ. प्रतिमा सिंह।
