कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: गुलवीर सिंह ने 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर रचा इतिहास
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: गुलवीर सिंह ने 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर रचा इतिहास
ग्लासगो:
ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के छठे दिन भारत के स्टार धावक गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर स्पर्धा में रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीतकर इतिहास रच दिया। इस ऐतिहासिक सफलता के साथ ही वह राष्ट्रमंडल खेलों की इस कठिन स्पर्धा में पदक जीतने वाले भारत के पहले एथलीट बन गए हैं।
27 वर्षीय गुलवीर सिंह ने रेस के दौरान उत्कृष्ट रफ्तार और धैर्य का परिचय देते हुए 27 मिनट 49.78 सेकंड में अपनी दौड़ पूरी की और दूसरा स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में ऑस्ट्रेलिया के काई रॉबिन्सन ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि डेविड मुलार्की ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। लंबी दूरी की दौड़ में पारंपरिक रूप से दबदबा रखने वाले कीनिया और युगांडा जैसे देशों के धावकों को पीछे छोड़ते हुए पोडियम पर जगह बनाना गुलवीर की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
भारत के खाते में अब तक 12 पदक:
गुलवीर सिंह के करियर की इस सबसे बड़ी उपलब्धि के साथ ही छठे दिन भारत की झोली में यह दूसरा मेडल आया। इससे पहले महिला वेटलिफ्टिंग के 69 किलोग्राम भार वर्ग में हरजिंदर कौर ने भी देश के लिए रजत पदक जीता था। इन दो सफलताओं के साथ ही जारी राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के कुल पदकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।
