अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के सिएटल में फूड फेस्टिवल के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोग घायल; एरिजोना में भी 10 झुलसे

अमेरिका के सिएटल में फूड फेस्टिवल के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोग घायल; एरिजोना में भी 10 झुलसे

​अमेरिका में बंदूक हिंसा (Gun Violence) का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वाशिंगटन राज्य के सिएटल में एक लोकप्रिय फूड फेस्टिवल के दौरान हुई मास शूटिंग (Mass Shooting) की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सिएटल सेंटर के पास आयोजित ‘बाइट ऑफ सिएटल’ (Bite of Seattle) फूड फेस्टिवल में अचानक हुई इस गोलीबारी में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

​सिएटल सेंटर में गोलियों की तड़तड़ाहट, मची भगदड़

​सिएटल पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सिएटल सेंटर में गोलीबारी हुई है, जिसमें कई लोग शिकार हुए हैं। पुलिस ने लोगों से फिलहाल उस इलाके से दूर रहने की अपील की है।

​गवाहों का दावा: सीएनएन (CNN) की रिपोर्ट के अनुसार, फूड फेस्टिवल में आए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने अचानक 7 से 8 राउंड गोलियों की आवाज सुनी। आवाज सुनते ही वेन्यू पर मौजूद हजारों लोगों में घबराहट फैल गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

​संस्कृति का केंद्र: सिएटल सेंटर शहर का एक प्रमुख सांस्कृतिक और मनोरंजन केंद्र है, जहाँ मशहूर ‘स्पेस नीडल’ और ‘क्लाइमेट प्लेज एरिना’ स्थित हैं।

​फिलहाल घायलों की सटीक संख्या, उनकी हालत और हमलावर की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। बड़े पैमाने पर राहत और जांच अभियान जारी है।

​एरिजोना के टक्सन में भी हुई थी मास शूटिंग

​सिएटल की यह घटना एरिजोना राज्य के टक्सन (Tucson) शहर में हुई गोलीबारी के ठीक बाद सामने आई है। 19 जुलाई को टक्सन के डाउनटाउन इलाके में हुई मास शूटिंग में संदिग्ध समेत 10 लोग घायल हो गए थे।

​गश्त कर रही पुलिस ने भागते हुए संदिग्ध को गोली मारकर हिरासत में लिया था। टक्सन की मेयर रेजिना रोमेरो ने इस घटना पर दुख जताते हुए इसे गन वॉयलेंस की एक बेमतलब और गंभीर घटना करार दिया था। दोनों ही मामलों में पुलिस अभी हिंसा के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *