90 के दशक का जादू फिर लौटा: ‘करण अर्जुन’ के सुपरहिट गाने का नया वर्जन ‘राणाजी 2.0’ रिलीज, माहिरा शर्मा का दिखा नया अंदाज
90 के दशक का जादू फिर लौटा: ‘करण अर्जुन’ के सुपरहिट गाने का नया वर्जन ‘राणाजी 2.0’ रिलीज, माहिरा शर्मा का दिखा नया अंदाज
1995 की सुपरहिट फिल्म ‘करण अर्जुन’ का सदाबहार गाना ‘मुझको राणाजी माफ करना’ एक बार फिर नए रंग-रूप में दर्शकों के सामने आया है। टिप्स म्यूजिक द्वारा रिलीज किए गए इस गाने के नए वर्जन ‘राणाजी 2.0′ में अभिनेत्री माहिरा शर्मा अपनी डांस एनर्जी से तहलका मचाती नजर आ रही हैं।
”आकॉनिक गानों को छूना चुनौतीपूर्ण”: माहिरा शर्मा
गाने के नए वर्जन का हिस्सा बनने पर माहिरा शर्मा ने कहा कि इतने बड़े और लोकप्रिय गाने को रीक्रिएट करने का अलग दबाव था। उन्होंने बताया:
”जब आप किसी आइकॉनिक गाने से जुड़ते हैं, तो लोगों की पुरानी भावनाएँ उससे जुड़ी होती हैं। मेरी कोशिश थी कि मैं अपनी नई एनर्जी लेकर आऊँ, लेकिन गाने की मूल आत्मा और पहचान बनी रहे। उम्मीद है कि दर्शकों को यह नया लुक और स्टाइल खूब पसंद आएगा।”
रेमो डिसूजा की कोरियोग्राफी और तनिष्क बागची का म्यूजिक
कोरियोग्राफी: मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने इस गाने को आज के डांस ट्रेंड्स के हिसाब से कोरियोग्राफ किया है। उनका कहना है कि इस गाने के विजुअल्स को ऐसा तैयार किया गया है जो पुरानी और नई—दोनों पीढ़ियों को भाए।
संगीत: म्यूजिक कंपोजर तनिष्क बागची ने गाने को आधुनिक बीट्स के साथ रिमेक किया है।
इला अरुण और अलका याज्ञनिक की मूल आवाज बरकरार
’राणाजी 2.0’ की सबसे खास बात यह है कि इसमें इला अरुण और अलका याज्ञनिक की ओरिजिनल आवाज को ही बरकरार रखा गया है। आधुनिक म्यूजिकल बीट्स और पुरानी आवाज का यह कॉम्बिनेशन गाने को एक अनोखा टच देता है।
मूल रूप से ममता कुलकर्णी पर फिल्माया गया यह गीत 90 के दशक के सबसे लोकप्रिय और यादगार गानों में से एक माना जाता है, जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान, काजोल और राखी जैसे दिग्गज कलाकार शामिल थे।
