राष्ट्रीय

ब्लैक सी में भारतीय नाविकों पर हमलों के बाद केंद्र सरकार की एडवाइजरी, 5 भारतीयों की मौत के बाद जारी हुए निर्देश

ब्लैक सी में भारतीय नाविकों पर हमलों के बाद केंद्र सरकार की एडवाइजरी, 5 भारतीयों की मौत के बाद जारी हुए निर्देश

​ब्लैक सी (काला सागर) और उसके आसपास के समुद्री क्षेत्रों में कमर्शियल जहाजों पर हो रहे ड्रोन व मिसाइल हमलों के बीच भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने रविवार (26 जुलाई) को एक सख्त एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी हाल के दिनों में विदेशी झंडे वाले कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों में 5 भारतीय नाविकों (क्रू मेंबर्स) की मौत और क्षेत्र में लगातार बढ़ती सुरक्षा अस्थिरता के बाद जारी की गई है।

​हमलों में 5 भारतीय नाविकों की जान गई

​अप्रैल के बाद से ब्लैक सी इलाके में जहाजों पर हमलों की घटनाओं में भारी बढ़ोतरी हुई है। अब तक भारतीय क्रू सदस्यों वाले 10 से अधिक जहाजों पर हमले हो चुके हैं:

​19 जुलाई: ओडेसा बंदरगाह से निकलते समय ‘MV गोल्डन लियो’ पर हुए कई मिसाइल हमलों में 10 लोगों की मौत हुई, जिनमें 4 भारतीय नाविक शामिल थे।

​18 जुलाई: बल्क कैरियर ‘MV ओमोर्फी’ पर हुए हमले में 1 और भारतीय नाविक की मौत हो गई।

​इसके अलावा रूस के नोवोरोसिस्क के पास एमटी लुईस-1, एमटी एशिया और एमटी नेल्सा जैसे टैंकरों पर भी हमले हुए, जिनमें भारतीय नाविक मौजूद थे।

​भारतीय नाविकों और रिक्रूटमेंट एजेंसियों के लिए जरूरी निर्देश

​विदेश मंत्रालय ने नाविकों और मर्चेंट नेवी के कर्मचारियों को इस इलाके में नौकरी या ड्यूटी स्वीकार करने से पहले सुरक्षा खतरों का सावधानीपूर्वक आकलन करने की सलाह दी है।

​पूरी जानकारी लें: नाविक अपनी भर्ती एजेंसियों, नियोक्ताओं और शिप ऑपरेटरों से जहाज के रूट, पोर्ट हॉल्ट, इंश्योरेंस कवरेज और इमरजेंसी रिस्पॉन्स प्लान की स्पष्ट जानकारी लें।

​अंतरराष्ट्रीय नियम और मुआवजा: यह सुनिश्चित करें कि सेवा शर्तें इंटरनेशनल मैरिटाइम गाइडलाइन्स के तहत हों और उनमें इमरजेंसी मेडिकल सुविधा, सुरक्षित इवैक्यूएशन (निकासी) और मुआवजे के पर्याप्त प्रावधान शामिल हों।

​नियमित संपर्क व सतर्कता: नाविक अपने परिवार को अपनी ट्रैवल प्लान की जानकारी दें और डायरेक्टरेट जनरल ऑफ मैरीटाइम एडमिनिस्ट्रेशन (DGMA) के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

​आपातकालीन कांसुलर सहायता केंद्र

​ब्लैक सी क्षेत्र में फंसे या मदद की चाह रखने वाले भारतीय नाविकों के लिए विदेश मंत्रालय ने दूतावासों के इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:

​मास्को (रूस) स्थित भारतीय दूतावास: +7 9652773414

​कीव (यूक्रेन) स्थित भारतीय दूतावास: +38 0933559958

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *