भारतीय बाजार में उतरी 2026 Ducati Multistrada V4 Rally, कीमत ₹32.40 लाख से शुरू; जानें फीचर्स और इंजन पावर
भारतीय बाजार में उतरी 2026 Ducati Multistrada V4 Rally, कीमत ₹32.40 लाख से शुरू; जानें फीचर्स और इंजन पावर
नई दिल्ली: प्रीमियम मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी डुकाटी (Ducati) भारतीय बाजार में अपनी दमदार बाइकों से धूम मचा रही है। कंपनी ने अपनी नई एडवेंचर मोटरसाइकिल के तौर पर 2026 Multistrada V4 Rally को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। इस धांसू मोटरसाइकिल को मजबूत एल्युमीनियम मोनोकोक फ्रेम पर तैयार किया गया है, जो इसे बेहतरीन संतुलन और मजबूती प्रदान करता है।
लॉन्चिंग के मौके पर डुकाटी इंडिया के प्रबंध निदेशक बिपुल चंद्र ने कहा, “2026 मल्टीस्ट्राडा वी4 रैली डुकाटी के एडवेंचर टूरिंग दर्शन का सार प्रस्तुत करती है। भारत में एडवेंचर टूरिंग को अपनाने वाले और देश भर के विभिन्न इलाकों को एक्सप्लोर करने वाले राइडर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। नई मल्टीस्ट्राडा वी4 रैली के लॉन्च के साथ, हम उन्हें अपनी अब तक की सबसे सक्षम एडवेंचर मोटरसाइकिल पेश करते हुए प्रसन्न हैं, जिसे असीमित अन्वेषण को प्रेरित करने और हर यात्रा पर अद्वितीय डुकाटी राइडिंग अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।”
1158cc का बेहद दमदार इंजन
Ducati 2026 Multistrada V4 Rally में कंपनी ने बेहद शक्तिशाली इंजन दिया है। इसमें 1158 सीसी (cc) की क्षमता का इंजन मिलता है, जो इस मोटरसाइकिल को 170 हॉर्स पावर (HP) की बेजोड़ ताकत और 123 न्यूटन मीटर (Nm) का टॉर्क प्रदान करता है। यह इंजन हर तरह के रास्तों और कठिन परिस्थितियों में बेहतरीन परफॉर्मेंस देने में सक्षम है।
एडवांस फीचर्स से है लैस
लॉन्ग-रूरे एडवेंचर और राइडर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मोटरसाइकिल में कई आधुनिक और प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं:
सस्पेंशन और व्हील्स: इसमें सेमी एक्टिव सस्पेंशन, एडेप्टिव DSS EVO सिस्टम और ऑफ-रोडिंग के लिए 17 और 19 इंच के स्पोक व्हील्स दिए गए हैं।
सेफ्टी फीचर्स: सुरक्षा के लिए एबीएस (ABS), व्हीली कंट्रोल, सीबीएस (CBS), फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग और कॉर्नरिंग लाइट्स शामिल हैं।
इलेक्ट्रोनिक्स व कनेक्टिविटी: मोटरसाइकिल में फुल एलईडी लाइट्स के साथ 6.5 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं।
क्या है इसकी कीमत?
डुकाटी ने इस प्रीमियम एडवेंचर बाइक को भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स के साथ उतारा है:
शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत: ₹32.40 लाख
टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत: ₹32.73 लाख
