Monday, June 29, 2026
Latest:
खेल

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 और वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी, श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर रहेंगी नजरें

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 और वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी, श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर रहेंगी नजरें

​स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के एक नए युग का आगाज हो चुका है, हालांकि इसकी शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस झटके के बाद अब भारतीय टीम अपने अगले मिशन के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली है, जहां दोनों टीमों के बीच पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की रोमांचक सीरीज खेली जाएगी।

​आइए नोट कर लीजिए भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली इस सीरीज का पूरा शेड्यूल:

​भारत बनाम इंग्लैंड: 5 मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल

​भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 1 जुलाई से होने जा रही है। सभी मैच जुलाई के महीने में ही खेले जाएंगे, जिसका पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है:

​पहला टी20 मैच: 1 जुलाई (बुधवार)

​दूसरा टी20 मैच: 4 जुलाई (शनिवार)

​तीसरा टी20 मैच: 7 जुलाई (मंगलवार)

​चौथा टी20 मैच: 9 जुलाई (गुरुवार)

​पांचवां व आखिरी टी20 मैच: 11 जुलाई (शनिवार)

​भारत बनाम इंग्लैंड: 3 मैचों की वनडे सीरीज का शेड्यूल

​टी20 सीरीज की समाप्ति के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की बेहद अहम वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में शुभमन गिल टीम की कप्तानी संभालते नजर आएंगे, जबकि सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी टीम में वापसी होगी।

​पहला वनडे मैच: 14 जुलाई (मंगलवार)

​दूसरा वनडे मैच: 16 जुलाई (गुरुवार)

​तीसरा व आखिरी वनडे मैच: 19 जुलाई (रविवार)

​कप्तान श्रेयस अय्यर की होगी कड़ी परीक्षा, सूर्यकुमार को हटाने पर उठे सवाल

​आयरलैंड के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर की लीडरशिप पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में इंग्लैंड का यह दौरा उनके लिए एक कड़ी परीक्षा साबित होने वाला है। गौरतलब है कि मार्च में ही भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम किया था। लेकिन विश्व विजेता बनने के ठीक बाद अचानक सूर्यकुमार यादव को न सिर्फ कप्तानी से हटाया गया, बल्कि टीम से भी बाहर कर दिया गया।

​सूर्यकुमार की जगह श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कमान सौंपी गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आयरलैंड से मिली हार के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड की मजबूत धरती पर कैसा पलटवार करती है। कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर का भविष्य काफी हद तक इस सीरीज के नतीजों पर निर्भर करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *