मनोरंजन

क्या हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा से रचा ली है गुपचुप शादी? सिंदूर लगी तस्वीर वायरल होने के बाद अटकलें तेज

क्या हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा से रचा ली है गुपचुप शादी? सिंदूर लगी तस्वीर वायरल होने के बाद अटकलें तेज

​मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड व मॉडल माहिका शर्मा की कुछ नई तस्वीरें सामने आने के बाद इंटरनेट पर यह अफवाह तेजी से फैल गई है कि इस कपल ने गुपचुप तरीके से शादी (सीक्रेट मैरेज) कर ली है।

​तस्वीरें सामने आते ही फैंस और नेटिजन्स के बीच यह बहस छिड़ गई है कि क्या यह स्टार क्रिकेटर वाकई एक बार फिर शादी के बंधन में बंध चुका है।

​माथे पर सिंदूर और बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद: क्यों उड़े शादी के कयास?

​यह पूरा विवाद और अटकलें तब शुरू हुईं जब हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की एक तस्वीर ऑनलाइन लीक हुई। इस वायरल फोटो में यह कपल एक बुजुर्ग महिला के साथ पोज देता नजर आ रहा है।

​सोशल मीडिया के ‘डिटेक्टिव्स’ यानी नेटिजन्स ने इस तस्वीर में दो बड़ी बातें नोटिस कीं, जिसके बाद शादी की खबरों को हवा मिली:

​माथे पर सिंदूर: तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि हार्दिक के साथ पोज देते हुए माहिका शर्मा के माथे पर सिंदूर लगा हुआ है।

​हाथ थामे बुजुर्ग महिला: फोटो में मौजूद बुजुर्ग महिला कपल का हाथ पकड़े हुए नजर आ रही हैं, जिसे देखकर फैंस को लगा कि यह शादी के ठीक बाद बड़ों से आशीर्वाद लेने के दौरान की कोई पारिवारिक तस्वीर है।

​सितंबर 2025 से शुरू हुई थी लव स्टोरी

​गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा के डेटिंग की खबरें सबसे पहले सितंबर 2025 में सामने आई थीं, जब फैंस ने इस मॉडल के इंस्टाग्राम पोस्ट में हार्दिक पांड्या की झलक देखी थी। इसके ठीक एक महीने बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था।

​हार्दिक पांड्या अपनी पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविच से अलग होने के करीब दो साल बाद माहिका के साथ रिलेशनशिप में आए थे। ऐसे में फैंस का मानना है कि कुछ समय तक डेट करने के बाद अब दोनों ने अपने रिश्ते को नया नाम देते हुए जिंदगी के अगले पड़ाव पर कदम रख दिया है।

​सीक्रेट मैरिज या सिर्फ अफवाह? क्या है सच

​तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर भले ही खलबली मचा दी हो, लेकिन अभी तक इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हार्दिक पांड्या या माहिका शर्मा की तरफ से इस शादी को लेकर कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।

​इसके अलावा, सिंदूर लगी इस वायरल फोटो के अलावा ऐसा कोई पुख्ता या ठोस सबूत सामने नहीं आया है जिससे यह साबित हो सके कि दोनों पति-पत्नी बन चुके हैं। कई लोगों का यह भी मानना है कि यह तस्वीर किसी विज्ञापन (Add Shoot) या किसी खास प्रोजेक्ट का हिस्सा भी हो सकती है। अब फैंस को इंतजार है कि हार्दिक खुद सामने आकर इस सच्चाई से पर्दा उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *