Monday, June 15, 2026
Latest:
मनोरंजन

अरिजीत सिंह के बाद अब प्रीतम दा भी लेंगे बॉलीवुड से संन्यास? जन्मदिन पर किया ऐसा पोस्ट, फैंस हुए परेशान

अरिजीत सिंह के बाद अब प्रीतम दा भी लेंगे बॉलीवुड से संन्यास? जन्मदिन पर किया ऐसा पोस्ट, फैंस हुए परेशान

​मनोरंजन डेस्क

मुंबई: इस साल की शुरुआत में जब मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास (Retirement) का संकेत देकर फैंस को मायूस किया था, तो किसी ने नहीं सोचा था कि संगीत जगत से एक और ऐसा ही झटका लग सकता है। अब बॉलीवुड के दिग्गज म्यूजिक कंपोजर और सिंगर प्रीतम (Pritam Chakraborty) के एक हालिया सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अरिजीत सिंह के बाद अब प्रीतम दा भी मेनस्ट्रीम म्यूजिक से लंबा ब्रेक लेने की तैयारी कर रहे हैं।

​जन्मदिन पर भावुक पोस्ट लिख दिया ‘ब्रेक’ का हिंट

​प्रीतम ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर सोशल मीडिया पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की, जिसमें वे काफी गहरे विचार में खोए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक बेहद भावुक नोट लिखा है, जिससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि वे अब अपनी जिंदगी की प्राथमिकताओं को बदलने जा रहे हैं।

​प्रीतम दा ने अपने पोस्ट में लिखा:

“आप सभी की शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। मैं हर किसी को अलग-अलग जवाब नहीं दे सकता, इसलिए कृपया मेरा दिल से आभार स्वीकार करें। आज, मैंने खुद को कुछ साल ऐसे जीने का तोहफा देने का फैसला किया है जिसमें जिंदगी को अलग तरह से जिया जा सके। उन चीजों को पूरा करने के लिए जो मैं अब तक नहीं कर पाया। अब उन नए सफरों पर निकलने का समय आ गया है, जिन्हें मैं लंबे समय से टाल रहा था। आम रास्ते पर चलना भी एक शानदार अनुभव होता है। लेकिन, मुझे हमेशा उन रास्तों के बारे में जानने को लेकर ज्यादा उत्सुकता रही है जिन पर अभी तक कोई नहीं गया है। आप सभी के प्यार और साथ के लिए धन्यवाद। हमेशा….”

​”क्या आप भी अरिजीत सिंह की राह पर हैं?” – फैंस ने पूछे सवाल

​प्रीतम दा के इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स और उनके चाहने वालों को यह चिंता सताने लगी है कि कहीं वे बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री को अलविदा तो नहीं कह रहे हैं। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस लगातार अपनी आशंकाएं जाहिर कर रहे हैं:

​एक यूजर ने लिखा: “कहीं आप भी तो अरिजीत सिंह की राह पकड़ने की तैयारी नहीं कर रहे?”

​दूसरे यूजर ने कमेंट किया: “लगता है अब प्रीतम दा भी बॉलीवुड म्यूजिक से ब्रेक लेने की तैयारी में हैं।”

​एक अन्य फैन ने पूछा: “क्या प्रीतम भी बॉलीवुड म्यूजिक से रिटायरमेंट लेने का ऐलान करने वाले हैं?”

​क्यों लग रहे हैं कयास?

​फिल्म इंडस्ट्री में प्रीतम और अरिजीत सिंह की जोड़ी ने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर गाने दिए हैं। इस साल की शुरुआत में जब अरिजीत ने संन्यास का ऐलान किया था, तब भी फैंस को गहरा धक्का लगा था। अब प्रीतम द्वारा ‘जिंदगी को अलग तरह से जीने’ और ‘नए सफरों पर निकलने’ की बात कहना, सीधे तौर पर मेनस्ट्रीम कमर्शियल म्यूजिक से उनके ब्रेक लेने की ओर इशारा कर रहा है। फिलहाल, प्रीतम की तरफ से आधिकारिक तौर पर ‘रिटायरमेंट’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया है, लेकिन उनके इस नोट ने संगीत प्रेमियों को सोच में जरूर डाल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *