दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन का दबदबा, ईशान किशन के शतक से पहले दिन 385/4
दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन का दबदबा
दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन का दबदबा, ईशान किशन के शतक से पहले दिन 385/4
वैभव और ईश्वरन ने दिलाई मजबूत शुरुआत
एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने पहले दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 385 रन बना लिए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन को वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 88 गेंदों में 100 रन जोड़े।
वैभव 37 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। इसके बाद ईश्वरन ने शिखर मोहन के साथ 33 रन की साझेदारी की। ईश्वरन ने 86 गेंदों में 72 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का रहा।
ईशान किशन ने संभाला मोर्चा
147 रन के स्कोर पर सुदीप कुमार 6 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान ईशान किशन ने शिखर मोहन के साथ पारी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 94 रन जोड़े। शिखर मोहन ने 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 85 रन बनाए।
इसके बाद ईशान किशन और कुमार कुशाग्र ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पांचवें विकेट के लिए नाबाद 144 रन की साझेदारी की। दिन का खेल खत्म होने तक ईशान 135 गेंदों में 111 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 15 बाउंड्री शामिल हैं। कुमार कुशाग्र 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 63 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
दक्षिण क्षेत्र की ओर से चामा वी. मिलिंद ने 2 विकेट लिए, जबकि त्रिपुराना विजय को 1 सफलता मिली।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
ईस्ट जोन: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, शिखर मोहन, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), मोहम्मद कौनैन कुरैशी, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी, अभिजीत सरकार और मुकेश कुमार।
साउथ जोन: रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी. मिलिंद और एमडी निधिश।
