टेक-ऑटो

मार्क जकरबर्ग का बड़ा ऐलान, भारत में खुलेगा Meta का पहला AI डेटा सेंटर

मार्क जकरबर्ग का बड़ा ऐलान, भारत में खुलेगा Meta का पहला AI डेटा सेंटर

मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ मार्क जकरबर्ग की अगुवाई में कंपनी भारत में अपना पहला AI इनेबल्ड डेटा सेंटर स्थापित करने जा रही है। मेटा ने इसके लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ पार्टनरशिप की है।

यह डेटा सेंटर भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। रिलायंस द्वारा बनाए जा रहे 168 मेगावाट क्षमता वाले इस सेंटर को मेटा लीज पर लेगी और जरूरत अनुसार इसे स्केल करेगी। ऑपरेशंस दो साल के अंदर शुरू होने की उम्मीद है, जो मेटा के Llama जैसे AI मॉडल्स और अन्य डिजिटल सेवाओं को सपोर्ट करेगा।

प्रोजेक्ट सस्टेनेबिलिटी पर फोकस करते हुए रिन्यूएबल एनर्जी का इस्तेमाल करेगा। मेटा ने देश के विभिन्न राज्यों में 1 गीगावाट सोलर और विंड एनर्जी डील्स भी किए हैं।

मार्क जकरबर्ग ने इसे AI को स्केल करने और भारतीय अर्थव्यवस्था में निवेश का महत्वपूर्ण कदम बताया है। वहीं, मुकेश अंबानी ने इसे डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए transformative moment करार दिया।

यह साझेदारी 2020 से चली आ रही मेटा और रिलायंस की 5.7 बिलियन डॉलर की पार्टनरशिप को और मजबूत करेगी। भारत में डेटा सेंटर क्षमता 2020 के 375 मेगावाट से बढ़कर 2030 तक 8 गीगावाट पहुंचने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *