LPG की किल्लत होगी दूर: सरकार ने PNG अपनाने पर दिया जोर, जानें IGL, MGL और GAIL कनेक्शन के लिए कैसे करें अप्लाई
LPG की किल्लत होगी दूर: सरकार ने PNG अपनाने पर दिया जोर, जानें IGL, MGL और GAIL कनेक्शन के लिए कैसे करें अप्लाई
देश के कई हिस्सों में एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कमी से होने वाली परेशानियों को देखते हुए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने उन इलाकों में रहने वाले लोगों से PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) अपनाने की अपील की है, जहाँ गैस पाइपलाइन की सुविधा पहले से मौजूद है। सरकार ने ऐसे क्षेत्रों के निवासियों को अगले तीन महीनों के भीतर PNG कनेक्शन लेने का सुझाव दिया है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य एलपीजी सिलेंडरों पर निर्भरता कम करना है, ताकि उन दूरदराज के इलाकों में आसानी से सिलेंडर पहुंचाए जा सकें जहाँ अभी पाइपलाइन नहीं बिछी है।
घर बैठे ऐसे करें नए PNG कनेक्शन के लिए आवेदन
यदि आपके क्षेत्र में पाइपलाइन उपलब्ध है, तो आप नीचे दिए गए तरीकों से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
1. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) – दिल्ली-NCR के लिए
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.iglonline.net पर जाएं।
होम पेज पर ‘Apply New Connection’ विकल्प पर क्लिक करें।
अपने क्षेत्र का विवरण (Area Details) भरकर ‘फिजिबिलिटी’ चेक करें।
यदि सुविधा उपलब्ध है, तो जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
आवेदन के बाद कंपनी के अधिकारी वेरिफिकेशन करेंगे और कनेक्शन चालू कर दिया जाएगा।
2. महानगर गैस लिमिटेड (MGL) – मुंबई और आसपास के लिए
MGL की वेबसाइट www.mahanagargas.com पर विजिट करें।
’Customer Zone’ में जाकर ‘New Domestic Connection Request’ को चुनें।
अपना पिन कोड दर्ज करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
3. गेल गैस (GAIL Gas) – अन्य प्रमुख शहरों के लिए
वेबसाइट www.gailgas.com पर जाएं।
होमपेज पर ‘New Customer Registration’ के विकल्प को चुनें।
अपने शहर और एरिया का चुनाव कर फॉर्म सबमिट करें।
कितने दिनों में मिलेगा कनेक्शन?
कनेक्शन मिलने की समय-सीमा आपकी लोकेशन और डिमांड पर निर्भर करती है:
सामान्य स्थिति: यदि आपके क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार है, तो 15 से 20 दिनों के भीतर नया कनेक्शन चालू हो जाता है।
अधिक मांग होने पर: यदि नए आवेदनों की संख्या बहुत ज्यादा है, तो कनेक्शन लगने में अधिकतम 90 दिनों तक का समय लग सकता है।
नोट: PNG न केवल सुरक्षित है, बल्कि यह एलपीजी के मुकाबले सस्ती और अधिक सुविधाजनक भी है क्योंकि इसमें सिलेंडर रिफिल कराने या खत्म होने का झंझट नहीं रहता।
