मनोरंजन

दिशा वकानी के पिता भीम वकानी का 84 वर्ष की उम्र में निधन, ‘जेठालाल’ दिलीप जोशी और असित मोदी हुए दुखी

दिशा वकानी के पिता भीम वकानी का 84 वर्ष की उम्र में निधन, ‘जेठालाल’ दिलीप जोशी और असित मोदी हुए दुखी

अहमदाबाद: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दया बेन का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर अभिनेत्री दिशा वकानी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता और गुजराती थिएटर के दिग्गज कलाकार भीम वकानी का मंगलवार सुबह अहमदाबाद में निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

दिशा वकानी के भाई और अभिनेता मयूर वकानी ने इस दुखद खबर की पुष्टि की। उनके अनुसार अंतिम यात्रा आज दोपहर करीब 2:30 बजे अहमदाबाद के थलतेज श्मशान घाट से निकलेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

असित मोदी और दिलीप जोशी का दुख

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने भीम वकानी के निधन की पुष्टि करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “वे बीमार नहीं थे, लेकिन सुबह परिवार से पता चला कि वे चल गए। भीम वकानी एक बेहतरीन पेंटर, अभिनेता और डायरेक्टर थे। उन्होंने ‘लगान’ में भी काम किया था। दिशा की सफलता में उनका बड़ा योगदान था। हमारे बीच परिवार जैसा रिश्ता था। जब भी वे मुंबई आते थे, घर आकर मिलते थे। ऐसा लग रहा है कि परिवार का एक हिस्सा चला गया।”

शो में जेठालाल का रोल निभाने वाले दिलीप जोशी भी इस खबर से काफी दुखी हैं। पूरी TMKOC टीम इस मुश्किल घड़ी में दिशा वकानी और उनके परिवार के साथ खड़ी है।

कौन थे भीम वकानी?

भीम वकानी गुजराती रंगमंच के प्रसिद्ध नाम थे। उन्होंने ‘वाकाणी थिएटर्स’ के बैनर तले कई नाटकों का निर्माण और निर्देशन किया।

उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया — आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ और शाहरुख खान, सलमान खान, अजय देवगन जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल किए।

टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी उन्होंने एक एपिसोड में जेठालाल के बापूजी के दोस्त का किरदार निभाया था।

वे न सिर्फ अभिनेता बल्कि एक बेहतरीन चित्रकार (पेंटर) भी थे।

भीम वकानी ने अपनी बेटी दिशा को अभिनय की दुनिया में आने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दिशा ने पहले गुजराती थिएटर से शुरुआत की थी, जिसके पीछे उनके पिता का मार्गदर्शन था।

इंडस्ट्री और फैंस का शोक

TMKOC परिवार और पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस सोशल मीडिया पर दिशा वकानी को हिम्मत देने और भीम वकानी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कई लोग उन्हें “दया बेन के पापा” के नाम से याद कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *