राष्ट्रीय

दिल्ली सरकार का ऐलान, राजधानी में 9 मेट्रो स्टेशनों के बदले नाम

नई दिल्ली, 22 फरवरी 2026: दिल्ली सरकार ने राजधानी के मेट्रो नेटवर्क में बड़ा बदलाव किया है। 9 मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले गए हैं, जिसमें 7 स्टेशनों के नामों में संशोधन किया गया है और 2 स्टेशनों के नाम पूरी तरह परिवर्तित कर दिए गए हैं। यह फैसला दिल्ली सरकार की राज्य नाम प्राधिकरण (State Naming Authority) ने लिया, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की।

प्राधिकरण ने दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) में प्रस्तावित 21 स्टेशनों के नामों की समीक्षा की। इसमें से 12 नाम यथावत रखे गए, जबकि 7 में संशोधन और 2 में पूर्ण बदलाव किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “यह फैसला जनभावनाओं के अनुरूप लिया गया है। स्थानीय पहचान, सांस्कृतिक महत्व और यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है ताकि नाम स्पष्ट, स्थानीय स्तर पर प्रासंगिक और कम भ्रम पैदा करने वाले हों।”

पूरी तरह बदले गए नाम:

हैदरपुर गांव (पूर्व नाम: नॉर्थ पीतमपुरा)

मधुबन चौक (पूर्व नाम: पीतमपुरा)

नामों में संशोधन (मॉडिफाइड):

उत्तरी पीतमपुरा-प्रशांत विहार (पूर्व नाम: प्रशांत विहार)

जगतपुर-वजीराबाद (पूर्व नाम: जगतपुर)

नानक प्याऊ-डेरावल नगर (पूर्व नाम: डेरावल नगर)

खानपुर-वायुसैनाबाद (पूर्व नाम: खानपुर)

नानकसर-सोनिया विहार (पूर्व नाम: सोनिया विहार)

श्री राम मंदिर मयूर विहार (पूर्व नाम: मयूर विहार पॉकेट-1)

मंगोलपुर कलां-वेस्ट एन्क्लेव (पूर्व नाम: वेस्ट एन्क्लेव)

यथावत रखे गए नाम (कोई बदलाव नहीं):

मजलिस पार्क, भलस्वा, हैदरपुर बादली मोड़, दीपाली चौक, यमुना विहार, भजनपुरा, खजूरी खास, सूरघाट, झड़ौदा माजरा, बुराड़ी, पुष्पांजलि, मौजपुर-बाबरपुर।

यह बदलाव मुख्य रूप से दिल्ली मेट्रो के विस्तार और नए कॉरिडोरों (जैसे फेज-4) से जुड़े स्टेशनों पर लागू होंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर नेविगेशन और स्थानीय क्षेत्र की सही पहचान मिल सकेगी। दिल्ली मेट्रो में रोजाना लाखों यात्री सफर करते हैं, और ये नाम बदलाव मैप, साइन बोर्ड, घोषणाओं और ऐप में अपडेट किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि नामकरण प्रक्रिया में जनता की भावनाओं और सांस्कृतिक संवेदनशीलता को प्राथमिकता दी गई है। दिल्लीवासियों के लिए यह सुविधा बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *