Friday, June 26, 2026
उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा: रुड़की के पास कार पेड़ से टकराई, भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित सैनी की मौत

दर्दनाक हादसा: रुड़की के पास कार पेड़ से टकराई, भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित सैनी की मौत

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने भाजपा परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित सैनी की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा 1 जनवरी 2026 की शाम को पिरान कलियर थाना क्षेत्र के धनौरी चौकी के पास रुड़की-धनौरी मार्ग पर हुआ।

जानकारी के अनुसार, अमित सैनी अपनी कार से रुड़की से धनौरी स्थित अपने घर लौट रहे थे। धनौरी में दो सड़कों के बीच पहुंचते ही कार अचानक डिसबैलेंस हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और अमित सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार या डिसबैलेंस को कारण माना जा रहा है।

अमित सैनी भाजपा के सक्रिय नेता थे और ओबीसी मोर्चा में महत्वपूर्ण पद संभाल चुके थे। उनकी मौत की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी और परिवार को सांत्वना दी। यह हादसा नए साल की शुरुआत में सड़क सुरक्षा पर फिर सवाल उठा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *