सारा अली खान का ‘भिखारी’ वीडियो वायरल: मदद का इरादा, लेकिन ट्रोल्स ने कहा ‘मैदा बांट रही हो?’, जानें पूरा मामला!
सारा अली खान का ‘भिखारी’ वीडियो वायरल: मदद का इरादा, लेकिन ट्रोल्स ने कहा ‘मैदा बांट रही हो?’, जानें पूरा मामला!
बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस सारा अली खान एक बार फिर सोशल मीडिया के ट्रोल्स के निशाने पर हैं। लंबे समय से बड़े प्रोजेक्ट्स में कम नजर आने वाली सारा अक्सर पैपराजी कैमरों में कैद होती रहती हैं, लेकिन इस बार उनका एक वीडियो ‘इंस्टेंटबॉलीवुड’ इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट होते ही वायरल हो गया। वीडियो में सारा की ‘दयालुता’ को लेकर यूजर्स ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया, कमेंट्स में ‘भिखारी समझा क्या?’, ‘मैदा की बिस्कुट क्यों?’ जैसे सवालों की बाढ़ आ गई। क्या है पूरा माजरा? चलिए डिटेल में समझते हैं।
घटना मुंबई के बांद्रा इलाके की बताई जा रही है। वीडियो में सारा अपनी लग्जरी कार में बैठी नजर आ रही हैं। इसी दौरान सड़क पर साइकिल से गुजर रहे एक युवक (जिसे कुछ यूजर्स ने ‘भिखारी’ या ‘अपाहिज’ बताया) को सारा दो बिस्कुट के पैकेट देने की कोशिश करती हैं। युवक पैकेट लेने से साफ मना कर देता है और कहता है, “मैं बिस्कुट नहीं खाता। मेरा सीना जलता है।” कुछ रिपोर्ट्स में युवक ने कहा, “मैडम, मैं मैदा नहीं खाता हूं।” सारा का चेहरा थोड़ा असहज हो जाता है, वो तुरंत पैपराजी को ‘थैंक यू’ कहकर कार का दरवाजा बंद करा लेती हैं और वहां से चली जाती हैं। वीडियो की शुरुआत में सारा मुस्कुराती हुई पैकेट बढ़ाती दिखती हैं, लेकिन इनकार पर जल्दी निकल जाना ट्रोल्स को ‘असली चेहरा’ लगा।
सेलेब्स की छोटी-छोटी एक्टिविटीज भी वायरल हो जाती हैं, और ट्रोलिंग का दौर चलता रहता है। सारा ने कभी ट्रोल्स पर सीधे रिएक्ट नहीं किया, लेकिन उनके वर्कफ्रंट पर फोकस है – आनंद ल राय की ‘मेट्रो… इन डिनो’ में वे आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आएंगी।
