राष्ट्रीय

मुंबई: 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्या की मौत, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

मुंबई: 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्या की मौत, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

पवई के RA स्टूडियो से सुरक्षित निकाले सभी बंधक, आरोपी के पास एयर गन व केमिकल बरामद

मुंबई के पवई इलाके में गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना के बाद अब राहत की सांस। RA स्टूडियो में 17 बच्चों (उम्र 13-17 वर्ष), एक बुजुर्ग व एक व्यक्ति को बंधक बनाने वाले रोहित आर्या की पुलिस की जवाबी फायरिंग में मौत हो गई। सभी बंधक सुरक्षित हैं।

घटना का पूरा विवरण:

दोपहर 1:45 बजे पवई पुलिस को सूचना मिली। रोहित आर्या ने वेब सीरीज ऑडिशन के बहाने 100 बच्चों को बुलाया। 80 को जाने दिया, 19 को बंद कर लिया। वीडियो जारी कर बोला, “मैं आतंकवादी नहीं, नैतिक सवाल पूछना है। बात न हुई तो आग लगा दूंगा।” पुलिस ने बाथरूम से घुसकर रेस्क्यू किया। रोहित ने एयर गन चलाई, जवाब में पुलिस ने गोली मारी। सीने में गोली लगने से गंभीर। HBT अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित।

DCP दत्ता नलावड़े बोले, “सभी स्वस्थ, अभिभावकों को सौंपा। रोहित मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा।” JCP सत्यनारायण चौधरी: “बातचीत असफल, जबरन एंट्री। एयर गन व केमिकल बरामद।”

रोहित का बैकग्राउंड:

पुणे निवासी, चेंबूर में रहते। यूट्यूबर व कास्टिंग डायरेक्टर। शिक्षा विभाग प्रोजेक्ट में पैसा फंसा। पूर्व मंत्री दीपक केसरकर पर आरोप- 15 लाख चेक दिए, बाकी नहीं। अगस्त 2024 में भूख हड़ताल। पत्नी बोलीं, “पति मर गए तो किसी को न छोड़ेंगी।”

पोस्टमॉर्टम JJ अस्पताल। CCTV जांच, पुलिस रिपोर्ट तैयार। इलाके में जाम, हंगामा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *