Tuesday, June 30, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

मुंबई के पवई में स्टूडियो ड्रामा: 17 बच्चों को ऑडिशन के बहाने बंधक बनाया, पुलिस ने सुरक्षित छुड़ाया, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई के पवई में स्टूडियो ड्रामा: 17 बच्चों को ऑडिशन के बहाने बंधक बनाया, पुलिस ने सुरक्षित छुड़ाया

आरोपी रोहित आर्या गिरफ्तार, वीडियो में दी थी धमकी- बात करूंगा वरना आग लगा दूंगा

मुंबई के पवई इलाके में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। आरए स्टूडियो (RA Studio) में वेब सीरीज के नाम पर ऑडिशन के बहाने 17 बच्चों (उम्र 13-17 वर्ष) और दो वयस्कों को रोहित आर्या ने बंधक बना लिया। पुलिस ने बाथरूम के रास्ते घुसकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

क्या घटी घटना?

दोपहर 1:45 बजे की बात है। पिछले 4-5 दिनों से स्टूडियो में OTT वेब सीरीज के ऑडिशन चल रहे थे। सुबह 100 के करीब बच्चे पहुंचे। रोहित ने 80 को जाने दिया, लेकिन बाकी 17 बच्चों को कमरे में बंद कर दिया। बच्चे खिड़कियों से मदद मांगते दिखे। बाहर माता-पिता जमा हो गए। रोहित ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा, “मैं आतंकवादी नहीं, कुछ लोगों से नैतिक सवाल पूछना है। पैसा नहीं चाहिए। बात न की तो सबको जलाकर मार दूंगा।” पुलिस ने स्टूडियो घेरा, बातचीत की। एयर गन व केमिकल बरामद.

पुलिस का त्वरित एक्शन

पवई पुलिस, फायर ब्रिगेड व सीनियर अधिकारी मौके पर। DCP दत्ता किशन नलावड़े ने बताया, “बच्चों को बाथरूम से निकाला। सभी स्वस्थ, अभिभावकों को सौंपा। रोहित मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा। जांच जारी।” जॉइंट CP सत्यनारायण चौधरी बोले, “सभी सुरक्षित।” रोहित यूट्यूबर भी है। नागपुर में सर्वे का पुराना विवाद बताया जा रहा।

माता-पिता स्तब्ध

“बिना जांच के बच्चे भेज दिए” – एक मां ने कहा। इलाके में सनसनी। पुलिस ने CCTV खंगाला, मेडिकल जांच कराई। केस दर्ज, आगे पूछताछ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *