राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच पद से दिया इस्तीफा
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स (RR) के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।RR प्रबंधन ने शनिवार (30 अगस्त) को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है।

बता दें कि RR ने IPL 2025 की शुरुआत से पहले द्रविड़ को अपने मुख्य कोच के रूप में दोबारा से नियुक्ति दी थी।हालांकि, संस्करण में टीम का प्रदर्शन खराब रहा और वह अंक तालिका में 9वें स्थान पर रही।
भारतीय टीम ने राहुल द्रविड़ की कोचिंग में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था। इसके बाद उनके बतौर हेड कोच कार्यकाल समाप्त हो गया था। 6 सितंबर 2024 को राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपी थी। द्रविड़ राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए), भारतीय में अंडर-19 और भारतीय मेंस सीनियर टीम के साथ विभिन्न पदों पर रहे हैं।
