उत्तराखंडराष्ट्रीय

उत्तराखंड में फिर बिगडे़गा मौसम, अगले 5 दिनों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 1 सितंबर तक प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है, जिससे नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो सकती है और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

उत्तराखंड में भारी बारिश से कई जगह भारी नुकसान हुआ है, जिसके चलते कई जिलों में बादल फटने जैसी घटनाएं हुई हैं.

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 1 सितंबर तक बारिश का अलर्ट दिया है, जिसमें कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने 30 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसी तरह से 31 अगस्त को भी देहरादून और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक एक सितंबर को प्रदेश के देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल में भारी बारिश की संभावना है ,इसलिए 1 सितंबर को इन जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना मौसम विभाग ने पहले ही जताई थी. कई जिलों में बारिश के चलते अलकनंदा, भागीरथी, मंदाकिनी, गंगा नदियां उफान पर हैं और खतरे के निशान के बिल्कुल करीब आ रही हैं. वहीं, ऋषिकेश और हरिद्वार में भी गंगा खतरे के निशान पर बह रही है.

भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों के लिए एडवाइजरी जारी की है. अपनी एडवाइजरी में कहा है कि नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है. इसके अलावा सभी जिला अधिकारियों को कहा गया है कि वह अपने-अपने जिले में सुरक्षित कदम उठाएं. साथ ही यात्रियों के किए बोला है कि भारी बारिश के चलते पहाड़ों पर सफर करने वाले आम लोग बारिश के अलर्ट को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रुकें, सफर तभी करें जब बारिश ना हो. यानी जब तक अलर्ट हो तब तक यात्रा न करने की सलाह दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *