Saturday, November 28, 2026
Latest:
मनोरंजन

मुंबई कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ ने सान्या मल्होत्रा को स्टेज पर बुलाकर किया डांस, धमकियों पर भी दिया जवाब

मुंबई कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ ने सान्या मल्होत्रा को स्टेज पर बुलाकर किया डांस, धमकियों पर भी दिया जवाब

​मुंबई। गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अपने मुंबई कॉन्सर्ट के दौरान अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा को मंच पर आमंत्रित कर उनके साथ ‘चार्मर’ गाने पर प्रस्तुति दी और डांस किया। दिलजीत ने इस पल का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए अपनी खुशी जताई। यह गीत उनके एल्बम ‘औरा’ का हिस्सा है, जिसे दिलजीत ने गाया है, राज रंजोध ने लिखा व कंपोज किया है तथा एवी सरा ने संगीत प्रोडक्शन दिया है।

​कॉन्सर्ट से पहले मिली धमकियों पर मंच से बोले दिलजीत

​प्रस्तुति के दौरान दिलजीत दोसांझ ने कॉन्सर्ट को लेकर सामने आई बम की धमकियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऐसी धमकियों का उद्देश्य लोगों में डर पैदा कर शो में जाने से रोकना है, लेकिन वे इसका जवाब नफरत के बजाय प्यार से देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *