Sunday, November 15, 2026
Latest:
अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका की मिसिसिपी नदी में बड़ा हादसा टला: टैंकर और क्रूज़ जहाज की टक्कर, सभी 130 यात्री सुरक्षित

अमेरिका की मिसिसिपी नदी में बड़ा हादसा टला: टैंकर और क्रूज़ जहाज की टक्कर, सभी 130 यात्री सुरक्षित

​अमेरिका के लुइसियाना राज्य स्थित न्यू ऑरलियन्स की मिसिसिपी नदी में एक बड़ा समुद्री हादसा होते-होते टल गया। नदी में ‘अटलांटिक एस्फाल्ट’ नाम के एक टैंकर जहाज ने मुसाफिरों से भरे क्रूज़ जहाज ‘अमेरिकन हेरिटेज’ को जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रूज़ जहाज नदी में एक तरफ खतरनाक तरीके से झुक गया।

​सभी 130 यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू, 32 घायल

हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव दलों ने मोर्चा संभाला और त्वरित कार्रवाई करते हुए जहाज पर सवार सभी लगभग 130 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दुर्घटना में 32 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह है कि किसी को भी गंभीर या जानलेवा चोट नहीं आई है। जहाज के झुकने के बावजूद बिना किसी जनहानि के सभी यात्रियों को बचा लेने की इस सफलता को स्थानीय अधिकारियों ने ‘मिसिसिपी नदी पर चमत्कार’ बताया है।

​स्टीयरिंग सिस्टम में खराबी की आशंका

अमेरिकी कोस्ट गार्ड (US Coast Guard) ने इस पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है। कोस्ट गार्ड की कैप्टन मेलानी बर्नहैम ने बताया कि अधिकारी टक्कर के सही कारणों का पता लगाने में जुटे हैं। शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि जहाज का स्टीयरिंग सिस्टम अचानक खराब हो गया था, जिससे चालक का नियंत्रण खो गया और यह टक्कर हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *