सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिली अतिरिक्त बिजली: अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक रहेगी व्यवस्था
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिली अतिरिक्त बिजली: अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक रहेगी व्यवस्था
सर्दियों के मौसम में उत्तराखंड में बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने केंद्रीय क्षेत्र के विद्युत उत्पादन केंद्रों के अनआवंटित पूल से उत्तराखंड के लिए अतिरिक्त बिजली का आवंटन मंजूर कर लिया है। राज्य को यह अतिरिक्त बिजली अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक मिलेगी।
महीने के हिसाब से बिजली का आवंटन (कुल 73 मेगावाट):
अक्टूबर: 5 मेगावाट
नवंबर: 8 मेगावाट
दिसंबर: 16 मेगावाट
जनवरी (2027): 19 मेगावाट
फरवरी: 16 मेगावाट
मार्च: 9 मेगावाट
यह नई व्यवस्था 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्दियों के दौरान राज्य की बिजली जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त बिजली आवंटन करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस कदम से प्रदेश में सर्दियों के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में काफी मदद मिलेगी।
