लाइफ स्टाइल

30 की उम्र के बाद कैसे करें त्वचा की देखभाल? जानिए सुबह और रात का सही स्किन केयर रूटीन

30 की उम्र के बाद कैसे करें त्वचा की देखभाल? जानिए सुबह और रात का सही स्किन केयर रूटीन

​बढ़ती उम्र के साथ त्वचा में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं। तीस की उम्र के बाद फाइन लाइन्स, डलनेस, ड्राईनेस और पिगमेंटेशन जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। द स्किन हाउस की फाउंडर डॉ. संचिका गुप्ता के अनुसार, इस उम्र में त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए एक सही रूटीन फॉलो करना बेहद जरूरी है।

​सुबह का स्किन केयर रूटीन (Morning Routine)

​क्लींजिंग: सुबह सबसे पहले माइल्ड क्लींजर से चेहरा साफ करें, जिससे रातभर त्वचा पर जमा तेल, पसीना और गंदगी आसानी से निकल सके।

​विटामिन C सीरम: क्लींजिंग के बाद विटामिन C सीरम का इस्तेमाल करें। यह त्वचा को एंटीऑक्सीडेंट सुरक्षा देने के साथ-साथ डलनेस और असमान स्किन टोन को सुधारने में मदद करता है।

​मॉइस्चराइजर: सीरम के बाद अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइजर लगाएं। यह त्वचा में नमी को लॉक करने और स्किन बैरियर को मजबूत रखने में मददगार है।

​सनस्क्रीन: यह सुबह के रूटीन का सबसे अहम चरण है। धूप और यूवी किरणों से बचाव के लिए हमेशा SPF 30 या उससे ज्यादा वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं और जरूरत पड़ने पर इसे दोबारा री-अप्लाई करें।

​रात का स्किन केयर रूटीन (Night Routine)

​क्लींजर: रात को सोने से पहले चेहरे को माइल्ड क्लींजर से अच्छी तरह साफ करें, विशेषकर तब जब दिनभर सनस्क्रीन या मेकअप का इस्तेमाल किया गया हो।

​रेटिनॉल सीरम: क्लींजिंग के बाद रेटिनॉल का उपयोग किया जा सकता है। यह फाइन लाइन्स और त्वचा के टेक्सचर को बेहतर बनाने में सहायक है। ध्यान रहे कि इसकी शुरुआत हमेशा कम मात्रा और कम फ्रीक्वेंसी से करें।

​मॉइस्चराइजर: रात के रूटीन के अंत में अच्छी क्वालिटी का मॉइस्चराइजर लगाएं ताकि सोते समय त्वचा में नमी बनी रहे और स्किन बैरियर को पूरा पोषण मिल सके।

​(डिस्क्लेमर: इस लेख में सुझाए गए टिप्स केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। त्वचा या सेहत से जुड़े किसी भी तरह के बदलाव या उपाय को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *