उत्तराखंड

चमोली टनल हादसा: एक और श्रमिक का शव बरामद, मृतकों की संख्या 9 हुई; एक की तलाश जारी

चमोली टनल हादसा: एक और श्रमिक का शव बरामद, मृतकों की संख्या 9 हुई; एक की तलाश जारी

गोपेश्वर/चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में टीएचडीसी की टनल में हुए हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। मंगलवार, 18 अगस्त को रेस्क्यू टीम ने एक और लापता श्रमिक को टनल से बाहर निकाला। उसे तत्काल जिला अस्पताल गोपेश्वर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।

एक श्रमिक अभी भी लापता

13 अगस्त को विष्णुगाड़-पीपलकोटी परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक मलबा आने से 22 श्रमिक अंदर फंस गए थे। रेस्क्यू अभियान के दौरान अब तक 12 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि 9 श्रमिकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। अब एक श्रमिक अभी भी लापता है।

युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन जारी

लापता श्रमिक की तलाश के लिए NDRF, SDRF समेत कई एजेंसियां लगातार अभियान चला रही हैं। टनल के संभावित स्थानों पर सघन तलाशी ली जा रही है। टनल में जमा पानी और स्लज को सक्शन पंपों की मदद से बाहर निकालने का काम भी तेज कर दिया गया है।

रेस्क्यू टीम का पूरा ध्यान अब शेष बचे एक लापता श्रमिक को तलाशने पर है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद अभियान लगातार जारी है।

13 अगस्त को हुआ था हादसा

विष्णुगाड़-पीपलकोटी परियोजना की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को काम के दौरान अचानक ऊपर से भारी मलबा गिर गया था। हादसे के समय बड़ी संख्या में श्रमिक टनल के अंदर काम कर रहे थे। मलबे में 22 श्रमिक फंस गए थे।

रेस्क्यू अभियान के दौरान 12 घायल श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा गया था। अब तक 9 श्रमिकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि एक श्रमिक की तलाश अभी भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *