राजनीति

शहजाद पूनावाला ने छोड़ी बीजेपी, अध्यक्ष नितिन नवीन को भेजा इस्तीफा

शहजाद पूनावाला ने छोड़ी बीजेपी, अध्यक्ष नितिन नवीन को भेजा इस्तीफा

शहजाद पूनावाला ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को अपना इस्तीफा भेजने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत परिस्थितियों के चलते उन्होंने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से हटने का फैसला लिया है।

पूनावाला ने बीजेपी नेतृत्व का आभार जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नितिन नवीन, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और अन्य वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें सम्मान, जिम्मेदारी और अपनी बात रखने का मंच दिया।

उन्होंने बताया कि वह 30 जुलाई 2026 को ही अपना इस्तीफा भेज चुके थे। पार्टी की ओर से फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा गया था, लेकिन लंबे विचार-विमर्श के बाद उन्होंने अपना फैसला बरकरार रखा।

पूनावाला ने यह भी स्पष्ट किया कि बीजेपी छोड़ने के बावजूद वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और ‘विकसित भारत’ के विजन का समर्थन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहे हैं, लेकिन अपने विचार नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *