राष्ट्रीय

‘दिमागी नक्सल पार्टी’ की सोशल मीडिया पर एंट्री, 2 दिन में 1.8 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स का दावा

‘दिमागी नक्सल पार्टी’ की सोशल मीडिया पर एंट्री, 2 दिन में 1.8 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स का दावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण में इस्तेमाल किए गए ‘दिमागी नक्सल’ शब्द के बाद सोशल मीडिया पर इसी नाम से एक नई डिजिटल पहल सामने आई है। इंस्टाग्राम पर ‘Dimagi Naxal Party’ नाम से बने पेज ने बेहद कम समय में बड़ी संख्या में फॉलोअर्स जुटा लिए।

यह कोई आधिकारिक या मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर शुरू की गई एक पहल बताई जा रही है। इसके इंस्टाग्राम बायो में ‘सोचो। रिसर्च करो। विरोध करो।’ को इसका कथित मंत्र बताया गया है। X पर भी ‘दिमागी नक्सल जनता पार्टी’ नाम से अकाउंट मौजूद है।

पेज की पोस्ट में भगत सिंह की विचारधारा का समर्थन करने का दावा किया गया है। हालांकि, इसके संस्थापक कौन हैं और इसे किसने शुरू किया, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

सोशल मीडिया पर इसकी तुलना ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से भी की जा रही है। वहीं, सोमवार को इस डिजिटल पहल की ओर से इंस्टाग्राम अकाउंट पर साइबर हमले का दावा किया गया। इसके बाद अकाउंट के अनुपलब्ध होने की बात सामने आई।

दरअसल, पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा था कि सशस्त्र नक्सलवाद के खिलाफ सफलता के बावजूद कुछ ‘दिमागी नक्सली’ वैचारिक स्तर पर युवाओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बयान के बाद विपक्षी नेताओं और सोशल मीडिया पर इसे लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *