राष्ट्रीय

अमरावती के आश्रम स्कूल में भूत की अफवाह से दहशत, 608 छात्रों ने छोड़ा स्कूल

अमरावती के आश्रम स्कूल में भूत की अफवाह से दहशत, 608 छात्रों ने छोड़ा स्कूल

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के मेलघाट में एक आदिवासी आश्रम स्कूल में भूत-प्रेत की अफवाह से ऐसा डर फैला कि करीब 608 छात्र-छात्राएं स्कूल और हॉस्टल छोड़कर घर चले गए। मामला धारनी तालुका के डोमा स्थित आश्रम स्कूल का है।

बताया जा रहा है कि कुछ छात्राओं के अचानक रोने और जोर-जोर से हंसने के बाद हॉस्टल में भूत होने की अफवाह फैल गई। कुछ छात्राओं ने घुंघरू जैसी आवाजें सुनाई देने की बात भी कही। इसके बाद डर का माहौल तेजी से बढ़ गया।

स्वास्थ्य विभाग की जांच में किसी तरह की भूत-बाधा नहीं मिली। डॉक्टरों ने इसे मास साइकोजेनिक इलनेस यानी सामूहिक मनोवैज्ञानिक प्रतिक्रिया बताया है। विशेषज्ञों के मुताबिक अफवाह और डर के कारण एक साथ कई लोगों में ऐसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की टीमें छात्रों की काउंसलिंग कर रही हैं। गांव-गांव जाकर बच्चों और उनके परिवारों से बातचीत की जा रही है। काउंसलिंग के बाद कुछ छात्राएं दोबारा स्कूल लौटने के लिए तैयार भी हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *