अन्तर्राष्ट्रीय

ट्रंप की ओमान को धमकी, बोले- रास्ते में आया तो करेंगे कड़ी कार्रवाई

ट्रंप की ओमान को धमकी, बोले- रास्ते में आया तो करेंगे कड़ी कार्रवाई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर चल रही बातचीत के बीच ओमान को लेकर कड़ा बयान दिया है। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अगर ओमान अमेरिकी प्रयासों के रास्ते में आया तो उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई की जा सकती है।

दरअसल, ईरान और ओमान होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री यातायात को लेकर एक अंतरिम व्यवस्था पर बातचीत कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच संयुक्त घोषणा और जहाजों के लिए मार्ग तय करने पर काम चल रहा है। वहीं अमेरिका ईरान पर दबाव बनाए हुए है और जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने की मांग कर रहा है।

ट्रंप ने ईरान को भी आत्मसमर्पण करने की सलाह दी और दोहराया कि उनका मुख्य लक्ष्य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पर्दे के पीछे बातचीत जारी है, हालांकि व्यापक समझौते को लेकर अभी गतिरोध बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *