मनोरंजन

ए. आर. रहमान करेंगे ‘तमिल आइडल’ के जरिए नई आवाजों की तलाश, 18 अगस्त से ऑडिशन

ए. आर. रहमान करेंगे ‘तमिल आइडल’ के जरिए नई आवाजों की तलाश, 18 अगस्त से ऑडिशन

दिग्गज संगीतकार ए. आर. रहमान अब तमिलनाडु की नई और उभरती गायन प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने की तैयारी में हैं। सोनी विज्हा ने नए म्यूजिक रियलिटी शो ‘तमिल आइडल’ की घोषणा की है, जिसमें रहमान नई आवाजों की तलाश का हिस्सा बनेंगे।

शो के ऑडिशन 18 अगस्त से शुरू होंगे। तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों से इच्छुक गायक इसमें हिस्सा ले सकेंगे। खास बात यह है कि प्रतिभागियों को ऑडिशन के लिए किसी निश्चित स्थान पर पहुंचना जरूरी नहीं होगा। वे सोनी लिव ऐप के जरिए घर से भी ऑडिशन दे सकेंगे।

रहमान के मुताबिक, इस शो का उद्देश्य सिर्फ विजेता चुनना नहीं, बल्कि ऐसी प्रतिभाओं को पहचानना है, जिन्हें अब तक बड़ा मंच नहीं मिल पाया है। शो में नए गायकों की आवाज के साथ उनकी कहानियों और नजरिए को भी सामने लाने की कोशिश की जाएगी।

इस बीच रहमान अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में भी सक्रिय हैं। हाल ही में उन्होंने निर्देशक नायला अल खाजा की अरबी फिल्म ‘बाब’ के लिए संगीत तैयार किया है, जो किसी अरबी फिल्म के लिए उनका पहला सहयोग बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *