मलेरिया से जूझ रहे पुलकित सम्राट, बोले- जल्द फिर हासिल करूंगा अपनी ताकत
मलेरिया से जूझ रहे पुलकित सम्राट, बोले- जल्द फिर हासिल करूंगा अपनी ताकत
अभिनेता पुलकित सम्राट इन दिनों मलेरिया से जूझ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सेहत का अपडेट साझा करते हुए बताया कि बीमारी का उनके शरीर पर काफी असर पड़ा है।
पुलकित ने बताया कि मलेरिया के दौरान उनका 2.5 किलो वजन कम हुआ है और ताकत भी काफी घट गई है। हालांकि, अभिनेता का कहना है कि वह इस स्थिति से घबराए नहीं हैं और रिकवरी के बाद दोबारा अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
सोशल मीडिया पोस्ट में पुलकित ने भरोसा जताया कि वह पहले की तरह अपनी फिटनेस दोबारा हासिल कर लेंगे। उनके इस अपडेट के बाद फैंस और शुभचिंतकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। फिलहाल पुलकित आराम और रिकवरी पर ध्यान दे रहे हैं।
