मनोरंजन

‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर रिलीज, वीर पहाड़िया और अपारशक्ति खुराना की दिखी मजेदार केमिस्ट्री

‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर रिलीज, वीर पहाड़िया और अपारशक्ति खुराना की दिखी मजेदार केमिस्ट्री

अवनिका फिल्म्स ने अपनी पहली फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर जारी कर दिया है। फिल्म का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है, जबकि गौरव वर्मा इसके निर्माता हैं। फिल्म में वीर पहाड़िया, आफिया सैयद, अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी और निखिल विजय प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

टीजर में आज के युवाओं की जिंदगी, दोस्ती, सपनों और मस्ती को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया है। तेज-तर्रार दृश्य, हास्य और जोशीला संगीत फिल्म के मजेदार माहौल की झलक देते हैं।

निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की के मुताबिक, फिल्म दोस्ती, दिल और बड़े होने के दौरान जिंदगी की छोटी-छोटी यादगार घटनाओं पर आधारित है। उनका कहना है कि फिल्म के किरदारों में मासूमियत, अपनापन और अलग तरह की शरारत देखने को मिलेगी।

‘प्रेम कीटाणु’ 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *