मनोरंजन

रणवीर सिंह की ‘प्रलय’ की शूटिंग शुरू, दिखेगी दुनिया खत्म होने के बीच इंसानियत की जंग

रणवीर सिंह की ‘प्रलय’ की शूटिंग शुरू, दिखेगी दुनिया खत्म होने के बीच इंसानियत की जंग

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित सर्वाइवल एक्शन थ्रिलर ‘प्रलय’ की शूटिंग मुंबई में शुरू हो गई है। फिल्म का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं, जबकि इसका निर्माण बिरला स्टूडियोज, ट्रू स्टोरी फिल्म्स और मां कसम फिल्म्स मिलकर कर रहे हैं।

फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाने के साथ बतौर निर्माता भी जुड़े हैं। ‘प्रलय’ की कहानी ऐसी दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां अस्तित्व पर बड़ा संकट मंडरा रहा है और इंसानों को अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़नी है।

कल्याणी प्रियदर्शन भी अहम भूमिका में

फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन भी महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा नई पीढ़ी के कई कलाकारों को भी फिल्म का हिस्सा बनाया गया है।

मेकर्स फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार कर रहे हैं। इसकी शूटिंग मुंबई और आसपास की वास्तविक लोकेशन्स पर की जाएगी, ताकि कहानी को ज्यादा वास्तविक रूप दिया जा सके।

‘प्रलय’ में बड़े एक्शन और सर्वाइवल सीक्वेंस के साथ मानवीय भावनाओं पर भी फोकस किया जाएगा। कई महीनों की तैयारी और प्री-प्रोडक्शन के बाद अब फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *