सनी लियोनी ने पति डेनियल वेबर संग इस्कॉन मंदिर में की पूजा, नए प्रोजेक्ट से पहले लिया आशीर्वाद
सनी लियोनी ने पति डेनियल वेबर संग इस्कॉन मंदिर में की पूजा, नए प्रोजेक्ट से पहले लिया आशीर्वाद
अभिनेत्री सनी लियोनी ने रविवार को पति डेनियल वेबर के साथ इस्कॉन मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करने से पहले भगवान का आशीर्वाद लिया।
मंदिर में सनी गुलाबी रंग के कढ़ाईदार सलवार सूट में नजर आईं, जबकि डेनियल वेबर कैजुअल अंदाज में दिखाई दिए। सनी के नए प्रोजेक्ट को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
‘डीजे वर्ल्ड टूर’ में भी व्यस्त हैं सनी
फिल्मों के साथ सनी इन दिनों अपने ‘डीजे वर्ल्ड टूर’ को लेकर भी व्यस्त हैं। भारत के अलावा वह थाईलैंड, कनाडा और यूरोप के कई शहरों में प्रस्तुति दे चुकी हैं। उनके टूर का अगला पड़ाव ऑस्ट्रेलिया बताया जा रहा है।
‘चुड़ैल’ में दिखेगा अलग अंदाज
सनी की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘चुड़ैल’ भी चर्चा में है। टीएलवी प्रसाद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ मंदाना करीमी और राहुल देव नजर आएंगे। फिल्म में सनी एक ऐसी आत्मा का किरदार निभा रही हैं, जो बुलंदशहर की सड़कों पर भटकती है।
निर्माता महेंद्र धारीवाल की यह 50वीं फिल्म है और इसे सितंबर 2026 के अंत तक रिलीज किए जाने की उम्मीद है। फिल्म को पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज करने की तैयारी है।
