मनोरंजन

अभिनेत्री अनन्या राज का 27 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री ने जताया शोक

अभिनेत्री अनन्या राज का 27 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री ने जताया शोक

अभिनेत्री अनन्या राज का 27 साल की उम्र में 15 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके परिवार ने करीब एक महीने बाद रविवार को उनके निधन की जानकारी सार्वजनिक की। इसके बाद ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

AICWA के मुताबिक, अनन्या पिछले एक साल से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं। संगठन ने बताया कि मुश्किल दौर के बावजूद उन्होंने मजबूती के साथ जीवन का सामना किया। उनके निधन को फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति बताया गया है।

इन फिल्मों में किया था काम

अनन्या राज ने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में काम किया था। इनमें ‘7 ऑवर्स टू गो’ (2016), ‘द फाइनल एग्जिट’ (2017) और ‘घोस्ट’ (2019) शामिल हैं।

AICWA ने कहा कि कम उम्र में एक कलाकार का निधन उसके परिवार के साथ-साथ पूरी फिल्म बिरादरी के लिए भी दुखद है। संगठन ने अनन्या के परिवार और करीबियों के प्रति संवेदना जताते हुए उनकी यादों को हमेशा जीवित रहने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *