अन्तर्राष्ट्रीय

ट्रंप का बड़ा बयान, दक्षिण कोरिया के साथ सैन्य अभ्यास कम करने का दिया निर्देश

ट्रंप का बड़ा बयान, दक्षिण कोरिया के साथ सैन्य अभ्यास कम करने का दिया निर्देश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के साथ होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यासों को काफी हद तक कम करने का निर्देश दिया है। ट्रंप ने कहा कि ये अभ्यास महंगे हैं और उत्तर कोरिया को अनावश्यक रूप से शत्रुतापूर्ण संकेत देते हैं।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ अपने अच्छे संबंधों का हवाला देते हुए संयुक्त सैन्य अभ्यासों पर असहमति जताई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को अभ्यासों में कटौती करने के निर्देश दिए हैं।

हालांकि, ट्रंप ने कहा कि इस बार का अभ्यास रद्द करने में काफी देर हो चुकी है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया का वार्षिक ‘उल्ची फ्रीडम शील्ड’ सैन्य अभ्यास 17 से 27 अगस्त तक प्रस्तावित है, जिसमें दक्षिण कोरिया के करीब 18 हजार सैनिक हिस्सा लेंगे।

अभ्यास के दौरान ड्रोन हमलों से निपटने, जीपीएस सिग्नल में बाधा और साइबर हमलों जैसी परिस्थितियों से निपटने की तैयारी भी शामिल होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *