Wednesday, July 29, 2026
Latest:
खेल

आईसीसी रैंकिंग: शुभमन गिल फिर बने वनडे के नंबर-1 बल्लेबाज, वैभव सूर्यवंशी ने T20 में लगाई 230 पायदान की छलांग  

आईसीसी रैंकिंग: शुभमन गिल फिर बने वनडे के नंबर-1 बल्लेबाज, वैभव सूर्यवंशी ने T20 में लगाई 230 पायदान की छलांग  

​नई दिल्ली:

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल एक बार फिर वनडे क्रिकेट के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल के हालिया मैचों में न खेलने के चलते गिल ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।

​वहीं, टी20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा कायम है। हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की 3-0 की टी20 सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाने वाले 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 230 पायदान की विशाल छलांग लगाई है। हरारे में खेली गई सीरीज में 50.33 की औसत से 151 रन बनाकर ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुने गए वैभव 536 रेटिंग पॉइंट्स के साथ करियर की सर्वश्रेष्ठ 48वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं।

​टी20 में ईशान और तिलक का दबदबा:

टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की सूची में ईशान किशन 910 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर बरकरार हैं। उपकप्तान तिलक वर्मा दो स्थान के सुधार के साथ छठे नंबर पर आ गए हैं, जबकि श्रेयस अय्यर सात पायदान ऊपर चढ़कर 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं। गेंदबाजों में लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को बड़ा फायदा हुआ है; जिम्बाब्वे सीरीज में 3 विकेट लेने के बाद वे 31 पायदान की छलांग लगाकर 41वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

​जिम्बाब्वे खिलाड़ियों व अन्य गेंदबाजों को फायदा:

सीरीज गंवाने के बावजूद जिम्बाब्वे के बल्लेबाज रयान बर्ल छह स्थान चढ़कर संयुक्त रूप से 85वें और तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजराबानी 10 स्थान सुधरकर 26वें स्थान पर आ गए हैं। वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में नामीबिया के बाएं हाथ के स्पिनर बर्नार्ड शोल्ट्ज ने नेपाल और नीदरलैंड के खिलाफ ट्राई-सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर शीर्ष सात में जगह बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *