कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: ग्लासगो में भारत का दम दिखाएंगे 125 एथलीट्स, जानिए खेलों के अनुसार खिलाड़ियों की पूरी सूची
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: ग्लासगो में भारत का दम दिखाएंगे 125 एथलीट्स, जानिए खेलों के अनुसार खिलाड़ियों की पूरी सूची
नई दिल्ली: आगामी ‘कॉमनवेल्थ गेम्स 2026’ का आयोजन स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में 23 जुलाई से 2 अगस्त के बीच होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत का 125 सदस्यीय मजबूत दल भाग लेगा, जिसमें पैरा-स्पोर्ट्स सहित 13 विभिन्न खेलों के 77 पुरुष और 48 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।
भारतीय दल में सबसे बड़ा जत्था एथलेटिक्स का है, जिसमें कुल 32 खिलाड़ी (22 पुरुष और 10 महिला) प्रतिस्पर्धा करेंगे। इसके अलावा बॉक्सिंग और जूडो में 14-14, जबकि वेटलिफ्टिंग में 12 एथलीट्स भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
आइए जानते हैं खेल-वार भारत के उन प्रमुख खिलाड़ियों के नाम, जो इस बार ग्लासगो में देश का परचम लहराएंगे:
1. एथलेटिक्स (कुल: 32 खिलाड़ी)
ट्रैक इवेंट्स:
पुरुष 100 मीटर: गुरिंदरवीर सिंह
पुरुष 200 मीटर: अनिमेश कुजूर
पुरुष 400 मीटर & मिक्स्ड 4x400m रिले: विशाल टीके, राजेश रमेश
पुरुष 5000m & 10,000m: गुलवीर सिंह
पुरुष 110 मीटर बाधा दौड़: तेजस शिर्से
पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़: यशस पलक्षा, संतोष कुमार तमिलरासन
महिला 400m & मिक्स्ड 4x400m रिले: रशदीप कौर, नीरू पाठक, अंसा बाबू
महिला 3000m स्टीपलचेज & 5000m: पारुल चौधरी
महिला 10,000 मीटर वॉक: प्रियंका गोस्वामी, रवीना गायकवाड़
फील्ड इवेंट्स:
पोल वॉल्ट (पुरुष): देव मीणा, कुलदीप कुमार
ऊंची कूद (पुरुष): सर्वेश अनिल कुशारे, आदर्श राम जे., तेजस्विन शंकर (साथ में डेकाथलॉन)
लंबी कूद (पुरुष): मुरली श्रीशंकर, लोकेश सत्यनाथन
ट्रिपल जंप (पुरुष): प्रवीण चित्रवेल, सेल्वा प्रभु
शॉट पुट (पुरुष): समरदीप सिंह गिल, तजिंदरपाल सिंह तूर
जैवलिन थ्रो (पुरुष): नीरज चोपड़ा, रोहित यादव, यश वीर सिंह
ऊंची कूद (महिला): पूजा सिंह
शॉट पुट (महिला): मनप्रीत कौर
डिस्कस थ्रो (महिला): सीमा कालीरामना, निधि रानी
2. मुक्केबाजी (Boxing – 14 खिलाड़ी)
पुरुष वर्ग: जदुमणि सिंह (55 kg), सचिन सिवाच (60 kg), आदित्य प्रताप सिंह (65 kg), सुमित कुंडू (70 kg), अंकुश अंकुश (80 kg), कपिल पोखरिया (90 kg), नरेंद्र बेरवाल (90+ kg)।
महिला वर्ग: साक्षी चौधरी (51 kg), प्रीति पवार (54 kg), जैस्मिन लेम्बोरिया (57 kg), प्रिया घनघस (60 kg), परवीन हुडा (65 kg), अरुंधति चौधरी (70 kg), लवलीना बोर्गोहेन (75 kg)।
3. जूडो (Judo – 14 खिलाड़ी)
पुरुष वर्ग: हर्ष सिंह (60 kg), रोहित बसीर मजगुल (66 kg), अरुण कुमार (73 kg), हर्ष टोकस (81 kg), करनजीत सिंह मान (90 kg), अवतार सिंह (100 kg), यश घनघस (100+ kg)।
महिला वर्ग: अस्मिता डे (48 kg), श्रद्धा कदबुल चोपड़े (52 kg), यामिनी मौर्य (57 kg), उन्नति शर्मा (63 kg), इनुंगनबी ताखेललंबम (70 kg), ईशरूप नारंग (78 kg), तुलिका मान (78+ kg)।
4. भारोत्तोलन (Weightlifting – 12 खिलाड़ी)
पुरुष वर्ग: ऋषिकांत सिंह (60 kg), एम. राजा (65 kg), अजय बाबू (79 kg), दिलबाग सिंह (94 kg), लवप्रीत सिंह (110+ kg)।
महिला वर्ग: मीराबाई चानू (48 kg), ज्ञानेश्वरी यादव (53 kg), बिंद्यारानी देवी (58 kg), हरजिंदर कौर (69 kg), संजना (77 kg), सेराम निरुपमा देवी (86 kg), मार्टिना देवी (86+ kg)।
5. तैराकी (Swimming – 5 खिलाड़ी)
श्रीहरि नटराज: पुरुषों की 50m व 100m बैकस्ट्रोक, 100m फ्रीस्टाइल, 4x200m फ्रीस्टाइल रिले।
आर्यन नेहरा: पुरुषों की 400m, 800m व 1500m फ्रीस्टाइल, 4x200m फ्रीस्टाइल रिले।
साजन प्रकाश: पुरुषों की 50m व 200m बटरफ्लाई, 200m फ्रीस्टाइल।
अनीश एस. गौड़ा: पुरुषों की 200m फ्रीस्टाइल, 4x200m फ्रीस्टाइल रिले।
दक्षन शशिकुमार: पुरुषों की 400m फ्रीस्टाइल, 4x200m फ्रीस्टाइल रिले।
6. आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स (8 खिलाड़ी)
पुरुष टीम ऑल-अराउंड: तपन मोहंती, तापेश्वरनाथ दास, स्वातिश केपी, सत्यजीत मंडल।
महिला टीम ऑल-अराउंड: प्रणति नायक, निशका अग्रवाल, एशिता रेवाले, प्रतिष्ठा सामंत।
7. ट्रैक साइकिलिंग (6 खिलाड़ी)
रोनाल्डो सिंह लैतोंजम: 1000 मीटर टाइम ट्रायल
डेविड बेकहम एल्काटोहचूंगो & जेमश सिंह केइथेलक्रम: मेंस एलीट कीरिन
दिनेश कुमार & रोजित सिंह यांगलेम: मेंस एंड्योरेंस/परस्यूट फॉर्मेट
सेखों हर्षवीर सिंह: मेंस 4,000 मीटर टीम परस्यूट
8. लॉन बॉल (Lawn Bowls – 6 खिलाड़ी)
सिंगल्स: पुतुल सोनोवाल (पुरुष), नयनमोनी सैकिया (महिला)।
पेयर्स: नवनीत सिंह और दिनेश कुमार (पुरुष), रूपा रानी तिर्की और पिंकी सिंह (महिला)।
9. पैरा स्पोर्ट्स दल
पैरा एथलेटिक्स:
ट्रैक: राकेशभाई भट्ट (100m T38), श्रेयांश त्रिवेदी (100m T38), मोहम्मद बासिल एम. (100m T47), दिलीप महादु गावित (100m T47), रमेश शनमुगम (1500m T54)।
फील्ड: देवेंद्र कुमार (डिस्कस थ्रो F44), सागर थायट (डिस्कस थ्रो F44), शुभम जुयाल (शॉट पुट F57), सोमन राणा (शॉट पुट F57), शर्मिला धनखड़ (महिला शॉट पुट F57), शिल्पा के. शायला (महिला शॉट पुट F57)।
पैरा पावरलिफ्टिंग:
पुरुष: अशोक कुमार मलिक (लाइटवेट), परमजीत कुमार (लाइटवेट), सुधीर सुधीर (हैवीवेट), झंडू कुमार (हैवीवेट)।
महिला: सुमन देवी (लाइटवेट), जसप्रीत कौर (लाइटवेट), कस्तूरी राजामणि (हैवीवेट)।
पैरा स्विमिंग:
रवि वीरा वेंकटा बुडिगिना (50m S7), अली इमाम (100m S13), सुयश नारायण जाधव (50m S7), चैतन्य विश्वास कुलकर्णी (200m S14), स्वातिक पाटिल (50m S7)।
3×3 बास्केटबॉल (महिला व्हीलचेयर) & पैरा साइकिलिंग:
3×3 बास्केटबॉल: रीना रमेशचंद्र गुप्ता, इरेंगबम रितु चानू, जाधव मीनाक्षी हरीचंद्र, रायन्नावर लक्ष्मी रायप्पा।
पैरा ट्रैक साइकिलिंग: लिशा दास।
