फीफा विश्व कप 2026: महामुकाबले के लिए तैयार डलास, पहले सेमीफाइनल में भिड़ेंगे फ्रांस और स्पेन
फीफा विश्व कप 2026: महामुकाबले के लिए तैयार डलास, पहले सेमीफाइनल में भिड़ेंगे फ्रांस और स्पेन
फीफा विश्व कप 2026 का पहला और सबसे रोमांचक सेमीफाइनल बुधवार को डलास के स्टेडियम में खेला जाएगा। इस महामुकाबले में दो पूर्व विश्व विजेता और फुटबॉल की दिग्गज टीमें— फ्रांस (1998 और 2018 की चैंपियन) और स्पेन (2010 की चैंपियन) आमने-सामने होंगी।
जहां फ्रांस की नजरें लगातार तीसरी बार फीफा विश्व कप के फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रचने पर हैं, वहीं मौजूदा यूरोपियन चैंपियन स्पेन इस समय अपने खेल के चरम पर है और फ्रांस के इस विजयी रथ को रोकने के लिए पूरी तरह तैयार है।
दोनों टीमों का सेमीफाइनल तक का सफर
फ्रांस: ‘लेस ब्लूज’ का दबदबा
डिडियर डेसचैम्प्स के मार्गदर्शन में खेल रही फ्रांसीसी टीम ने टूर्नामेंट में अब तक बेहद संतुलित और आक्रामक खेल दिखाया है:
ग्रुप स्टेज: सेनेगल, इराक और नॉर्वे को लगातार मात देकर ग्रुप चरण आसानी से पार किया।
नॉकआउट चरण: राउंड ऑफ 32 में स्वीडन को एकतरफा मुकाबले में हराया। इसके बाद राउंड ऑफ 16 में मजबूत पैराग्वे और फिर क्वार्टर-फाइनल में मोरक्को को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
स्पेन: शुरुआती झटके के बाद शानदार वापसी
स्पेन ने टूर्नामेंट की शुरुआत धीमी की थी, लेकिन सही समय पर अपनी लय हासिल कर ली:
ग्रुप स्टेज: ग्रुप एच के पहले मैच में काबो वर्डे के खिलाफ गोल-रहित ड्रॉ की निराशा के बाद, स्पेन ने सऊदी अरब और उरुग्वे को हराकर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया।
नॉकआउट चरण: राउंड ऑफ 32 में ऑस्ट्रिया को आसानी से हराया। राउंड ऑफ 16 (पुर्तगाल के खिलाफ) और क्वार्टर-फाइनल (बेल्जियम के खिलाफ) में बेंच से आए मिकेल मेरिनो के आखिरी समय में किए गए गोलों की बदौलत स्पेन ने रोमांचक जीत दर्ज की।
हेड-टू-हेड आंकड़े: किसका पलड़ा भारी?
स्पेन और फ्रांस के बीच का फुटबॉल इतिहास बेहद पुराना और कड़ा रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 38 मैच खेले जा चुके हैं:
स्पेन की जीत: 18 मैच
फ्रांस की जीत: 13 मैच
ड्रॉ मुकाबले: 7 मैच
आंकड़ों के लिहाज से स्पेन का पलड़ा थोड़ा भारी जरूर दिखता है, लेकिन बड़े टूर्नामेंटों के दबाव वाले मैचों में फ्रांस की टीम हमेशा बेहद खतरनाक साबित होती है।
भारत में कब और कहां देखें लाइव?
तारीख और समय: बुधवार रात (भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे – एएम)
टीवी पर लाइव टेलीकास्ट: भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1, यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1 एचडी, यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 और यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 एचडी चैनलों पर किया जाएगा।
लाइव स्ट्रीमिंग: मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखने के लिए जी5 (ZEE5) प्लेटफॉर्म और ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी (इसके लिए ग्राहकों को सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होगी)।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (Squads)
फ्रांस टीम
गोलकीपर: माइक मेगनन, रॉबिन रिसर, ब्राइस सांबा।
डिफेंडर: लुकास डिग्ने, मालो गुस्टो, लुकास हर्नांडेज, थियो हर्नांडेज, इब्राहिमा कोनाटे, जूल्स कौंडे, मैक्सेंस लैक्रोइक्स, विलियम सलीबा, डेयोट उपामेकानो।
मिडफील्डर: एन’गोलो कांटे, मनु कोने, एड्रियन रबियोट, ऑरेलियन टचौमेनी, वॉरेन जैरे-एमरी।
फॉरवर्ड: मैग्नेस अक्लिओचे, ब्रैडली बारकोला, रेयान चेर्की, ओस्मान डेम्बेले, डिजायर डू, जीन-फिलिप माटेटा, किलियन एमबीप्पे, माइकल ओलिस, मार्कस थुरम।
स्पेन टीम
गोलकीपर: उनाई साइमन, डेविड राया, जोन गार्सिया।
डिफेंडर: पेड्रो पोरो, मार्कोस लोरेंटे, आयमेरिक लापोर्टे, पाउ क्यूबर्सी, मार्क पबिल, एरिक गार्सिया, मार्क कुकुरेला, एलेजांद्रो ग्रिमाल्डो।
मिडफील्डर: रोड्रिगो हर्नांडेज, मार्टिन जुबिमेंडी, पेड्रि गोंजालेज, फैबियन रुइज, मिकेल मेरिनो, पाब्लो पेज ‘गावी’, एलेक्स बेना।
फॉरवर्ड: मिकेल ओयारजाबल, लैमिन यामल, फेरान टोरेस, बोरजा इग्लेसियस, दानी ओल्मो, विक्टर मुनोज, निको विलियम्स, येरेमी पिन।
