Thursday, July 9, 2026
Latest:
मनोरंजन

फिल्म ‘ओमकारा’ के 20 साल: जब विशाल भारद्वाज ने सैफ अली खान से कहा था- ‘यह सीन बिना कपड़ों के करो’

फिल्म ‘ओमकारा’ के 20 साल: जब विशाल भारद्वाज ने सैफ अली खान से कहा था- ‘यह सीन बिना कपड़ों के करो’

​मुंबई: हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्मों में शुमार ‘ओमकारा’ की रिलीज को 20 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर फिल्म में ‘लंगड़ा त्यागी’ का ऐतिहासिक किरदार निभाने वाले अभिनेता सैफ अली खान ने शूटिंग से जुड़ा एक बेहद हैरान करने वाला और अनसुना किस्सा साझा किया है। सैफ ने खुलासा किया कि निर्देशक विशाल भारद्वाज फिल्म का एक अहम सीन उनसे न्यूड (बिना कपड़ों के) शूट करवाना चाहते थे।

​’द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में सैफ ने बताया कि एक लंबे सीन की शूटिंग के दौरान विशाल भारद्वाज उनके पास आए और पूछा कि क्या वह इस सीन को बिना कपड़ों के करना चाहेंगे। सैफ को यह आइडिया काफी रोमांचक लगा, लेकिन सेट पर भारी भीड़ होने के कारण वह असहज हो गए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में विशाल से कहा कि अगर निर्देशक खुद कपड़े उतारकर डायरेक्ट करने को तैयार हैं, तो वह भी यह सीन कर लेंगे। इसके बाद विशाल मुस्कुराए और बात वहीं खत्म हो गई।

​”आज होता तो शायद हां कह देता”

​सैफ अली खान ने उस फैसले पर अब थोड़ा मलाल जताते हुए कहा कि आज के दौर में वह इस सीन के लिए मना नहीं करते। सैफ के मुताबिक:

​”आज जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, तो लगता है कि मुझे मान जाना चाहिए था। वह सीन सिलुएट (परछाई की तरह) में पीछे से शूट होना था, जो स्क्रीन पर बेहद शानदार और कलात्मक लगता। चूंकि हम फिल्म में कई नई चीजें प्रयोग कर रहे थे, तो यह भी कुछ खास होता। अगर आज ऐसा कोई ऑफर मिलता, तो मैं इसे जरूर करता।”

​करियर का टर्निंग पॉइंट रहा ‘लंगड़ा त्यागी’

​विलियम शेक्सपियर के मशहूर नाटक ‘ओथेलो’ पर आधारित विशाल भारद्वाज की ‘ओमकारा’ को भारतीय सिनेमा के बेहतरीन साहित्यिक रूपांतरणों में गिना जाता है। उत्तर भारत की ग्रामीण पृष्ठभूमि, राजनीति, जातिवाद और ईर्ष्या की कहानी पर बुनी गई इस फिल्म में ‘लंगड़ा त्यागी’ का नकारात्मक किरदार सैफ अली खान के पूरे करियर की सबसे सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस माना जाता है, जिसने उनके अभिनय की क्षमता को एक नए स्तर पर पहुंचाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *