टेक-ऑटो

मोबाइल रिचार्ज फिर होंगे महंगे; टेलीकॉम कंपनियां 15% तक बढ़ा सकती हैं दाम

मोबाइल रिचार्ज फिर होंगे महंगे; टेलीकॉम कंपनियां 15% तक बढ़ा सकती हैं दाम

​नई दिल्ली: देश के करोड़ों मोबाइल फोन यूजर्स को जल्द ही बड़ा झटका लग सकता है। सेंट्रम इंस्टीट्यूशन रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, टेलीकॉम कंपनियां अगले 3 से 4 महीनों में अपने टैरिफ प्लान्स की कीमतें 12% से 15% तक बढ़ा सकती हैं।

​क्यों बढ़ेंगी कीमतें?

​ARPU बढ़ाने पर जोर: टेलीकॉम ऑपरेटर्स अपना एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) मजबूत करना चाहते हैं।

​5G पर फोकस: जियो और एयरटेल ने देश के 90% हिस्से में 5G नेटवर्क पहुंचा दिया है, जबकि वोडाफोन-आइडिया (Vi) भी तेजी से इसका विस्तार कर रहा है।

​यूजर माइग्रेशन: 2G यूजर्स के लगातार 4G और 5G में शिफ्ट होने से कंपनियां इस मौके का फायदा उठाकर अपना रेवेन्यू बढ़ाना चाहती हैं।

​जुलाई 2024 में बढ़ी थीं कीमतें

इससे पहले जुलाई 2024 में जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में करीब 25% तक का इजाफा किया था। अब करीब दो साल बाद कंपनियां एक बार फिर ग्राहकों को झटका देने की तैयारी में हैं।

​तेजी से बढ़ेंगे ग्राहक

रिपोर्ट के अनुसार, इस तिमाही बदलाव के बावजूद कंपनियों के ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी। एयरटेल हर तिमाही 50 लाख और जियो करीब 70 लाख नए यूजर्स जोड़ सकता है, जबकि वोडाफोन-आइडिया के साथ भी हर तिमाही 2 लाख नए ग्राहक जुड़ने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *