Wednesday, November 11, 2026
Latest:
खेल

इंग्लैंड महिला ‘ए’ टीम का भारत दौरा: इंडिया ‘ए’ टीमों की घोषणा, अनुष्का शर्मा और मिन्नू मणि संभालेंगी कप्तानी

इंग्लैंड महिला ‘ए’ टीम का भारत दौरा: इंडिया ‘ए’ टीमों की घोषणा, अनुष्का शर्मा और मिन्नू मणि संभालेंगी कप्तानी

​मुंबई:

​भारतीय महिला क्रिकेट में युवा प्रतिभाओं को तराशने के उद्देश्य से महिला चयन समिति ने इंग्लैंड महिला ‘ए’ (England Women A) के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिए तीनों फॉर्मेट की इंडिया ‘ए’ (India A) टीमों का ऐलान कर दिया है। दोनों टीमों के बीच 3 T20, 3 वनडे और 1 चार-दिवसीय (मल्टी-डे) मुकाबला खेला जाएगा।

​टी20 सीरीज के सभी मैच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) स्टेडियम, पुणे में खेले जाएंगे, जबकि वनडे सीरीज और मल्टी-डे मैच की मेजबानी वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई करेगा।

​कप्तानी का दायित्व

​T20 और वनडे टीम: अनुष्का शर्मा को T20 और वनडे टीमों का कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि मिन्नू मणि उपकप्तान होंगी।

​मल्टी-डे टीम: 4-दिवसीय मुकाबले के लिए मिन्नू मणि को टीम की कमान सौंपी गई है और तेजल हसबनीस उपकप्तान की भूमिका में रहेंगी।

​घोषित इंडिया ‘ए’ टीम (तीनों फॉर्मेट)

​T20 टीम: अनुष्का शर्मा (कप्तान), मिन्नू मणि (उपकप्तान), वृंदा दिनेश, तनीषा सिंह, सानिका चालके, निकी प्रसाद, जी कमलिनी (विकेटकीपर), शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, वैष्णवी शर्मा, प्रेमा रावत, साइमा ठाकोर, मोनिका पटेल, काशवी गौतम।

​वनडे टीम: अनुष्का शर्मा (कप्तान), मिन्नू मणि (उपकप्तान), वृंदा दिनेश, तनीषा सिंह, प्रिया पुनिया, निकी प्रसाद, जी कमलिनी (विकेटकीपर), शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), तेजल हसबनिस, श्रेयंका पाटिल, अमीषा बहुकंदी, शबनम शकील, साइमा ठाकोर, अक्षिता भगत, काशवी गौतम।

​मल्टी-डे टीम: मिन्नू मणि (कप्तान), तेजल हसबनिस (उपकप्तान), शुभा सतीश, प्रिया पुनिया, तनीषा सिंह, पूर्वाजा वर्लेकर, हेनरीटा परेरा, शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), श्रेयंका पाटिल, साइमा ठाकोर, अक्षिता भगत, अमीषा बहुकांडी, हैप्पी कुमारी, शबनम शकील।

​इंग्लैंड महिला ‘ए’ का भारत दौरा: पूरा शेड्यूल

T20 सीरीज — पुणे

पहला T20: 30 नवंबर 2026, दोपहर 1 बजे

दूसरा T20: 3 दिसंबर 2026, शाम 6 बजे

तीसरा T20: 5 दिसंबर 2026, शाम 6 बजे

वनडे सीरीज — मुंबई

पहला वनडे: 8 दिसंबर 2026, सुबह 9 बजे

दूसरा वनडे: 11 दिसंबर 2026, दोपहर 2 बजे

तीसरा वनडे: 14 दिसंबर 2026, दोपहर 2 बजे

मल्टी-डे मुकाबला — मुंबई

– 19 दिसंबर 2026, सुबह 9:30 बजे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *