मनोरंजन

नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में बड़ा धमाका, एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने किया गौरव खन्ना से तलाक का खुलासा

नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में बड़ा धमाका, एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने किया गौरव खन्ना से तलाक का खुलासा

​मुंबई: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के चर्चित रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ (Lock Upp Season 2) का पहला एपिसोड टेलीकास्ट होते ही मनोरंजन जगत में तहलका मच गया है। शो में एंट्री करते ही कंटेस्टेंट्स ने अपने जीवन से जुड़े ऐसे हैरान करने वाले खुलासे किए हैं, जिसने दर्शकों के साथ-साथ शो के जेलर फराह खान और रितेश देशमुख को भी दंग कर दिया।

​शो के इंट्रोडक्शन राउंड के दौरान जब आकांक्षा चमोला से उनके जीवन का एक ऐसा राज बताने को कहा गया जो किसी को नहीं पता था, तो उन्होंने टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता गौरव खन्ना के साथ अपने तलाक की खबरों पर मुहर लगा दी।

​पिछले एक साल से अलग रह रहा है यह स्टार कपल

​शो में इंट्रोडक्शन के दौरान बताया गया कि आकांक्षा चमोला की सेल-मेट्स श्रेया कालरा और श्रेष्ठा अय्यर हैं। इसी बीच आकांक्षा ने शो के नियमों के तहत ‘एक्सपोज कार्ड’ को चुना और अपनी निजी जिंदगी का सबसे बड़ा सच सामने रखा। आकांक्षा ने खुलासा किया कि वह और उनके पति गौरव खन्ना तलाक ले रहे हैं तथा वे पिछले एक साल से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं।

​यह खबर इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि जब गौरव खन्ना ने ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया’ सीजन 1 और उसके बाद ‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी जीती थी, तब आकांक्षा चमोला हर मोड़ पर उनके साथ खड़ी नजर आई थीं। अब एक्ट्रेस ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि वे डिवोर्स (तलाक) की ओर बढ़ रहे हैं।

​”पार्टनर के तौर पर हम एक-दूसरे के लिए सही नहीं हैं”

​आकांक्षा चमोला ने शो में ‘रिवील कार्ड’ उठाते हुए अपने रिश्ते की मौजूदा हकीकत बयां की। उन्होंने इशारा किया कि अलग होने का यह फैसला उन्होंने गौरव के ‘बिग बॉस’ में रहने के समय ही ले लिया था।

​आकांक्षा चमोला का बयान: “मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं। हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। यह बात अब तक पब्लिक नहीं हुई थी, लेकिन हां… हम पिछले साल से ही इस बारे में विचार कर रहे थे। हमारे बीच कोई कड़वाहट या रिश्ते खराब नहीं हैं, हम आज भी एक-दूसरे से बात करते हैं। लेकिन हमें लगता है कि पार्टनर के तौर पर हम एक-दूसरे के लिए सही नहीं हैं, क्योंकि हम दोनों का भविष्य को लेकर नजरिया बिल्कुल अलग है।”

​शादी को बचाने के लिए दिया था दूसरा मौका

​भावुक होते हुए आकांक्षा ने यह भी साझा किया कि कोर्ट में तलाक की अर्जी डालने से पहले दोनों ने अपने परिवारों की सलाह पर इस शादी को बचाने की पूरी कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि दोनों के माता-पिता के सुझाव पर ही वे कुछ समय के लिए अलग रहे ताकि एक-दूसरे को समझ सकें।

​परिवार वालों को लगा था कि अगर वे आपस में बातचीत जारी रखेंगे और पब्लिक इवेंट्स या पार्टियों में साथ जाएंगे, तो शायद उनके रिश्ते में पुरानी बात वापस लौट आए। लेकिन आकांक्षा के मुताबिक, अब उनके बीच एक शादीशुदा जोड़े वाली कोई फीलिंग्स नहीं बची हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस शो के जरिए यह पूरी बात सामने आना उनके परिवारों के लिए भी बिल्कुल नया होगा।

​जानिए कहां और कब देख सकते हैं ‘लॉक अप सीजन 2’?

​मशहूर रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ का यह सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम हो रहा है। दर्शक इसके नए एपिसोड हर हफ्ते शनिवार से बुधवार रात 8 बजे देख सकते हैं।

​इस सीजन में कुल 15 कंटेस्टेंट्स ने जेल में एंट्री ली है, जिनमें सुनीता आहूजा, पामेला सेरेना, शिवांगी जोशी, सूफी मोतीवाला, श्रेया कालरा, रियाज़ अली, श्रेष्ठा अय्यर, धीरज धूपर, राम कपूर, योगेश रावत, आकांक्षा चौधरी, हर्षद चोपड़ा, वरुण यादव, माधुरी जैन ग्रोवर और खुद आकांक्षा चमोला का नाम शामिल है। शो की शुरुआत में ही हुए इस बड़े खुलासे ने आगे के एपिसोड्स के लिए रोमांच काफी बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *