इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: शुभमन गिल कप्तान, बुमराह और कोहली की वापसी; वरुण चक्रवर्ती बाहर
इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: शुभमन गिल कप्तान, बुमराह और कोहली की वापसी; वरुण चक्रवर्ती बाहर
खेल डेस्क: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी तीन मैचों की वनडे (ODI) सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। इस सीरीज के लिए टीम की कमान एक बार फिर युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि श्रेयस अय्यर को उप-कप्तान बनाया गया है। इस टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का बेहतरीन संतुलन देखने को मिल रहा है, जिसमें जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली जैसे दिग्गजों की वापसी हुई है।
विराट कोहली की वापसी, पर फिटनेस क्लीयरेंस जरूरी
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से चोट के कारण बाहर रहे स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की टीम में वापसी हो गई है। हालांकि, उनका खेलना अभी पूरी तरह तय नहीं है। बीसीसीआई के अनुसार, कोहली का सिलेक्शन फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा और उन्हें मेडिकल टीम से अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है।
वर्कलोड मैनेजमेंट के बाद बुमराह की एंट्री
टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वनडे टीम में लंबे समय बाद वापसी हुई है। वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज से आराम दिया गया था। बुमराह ने अपना आखिरी वनडे मैच 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल में खेला था। पेस अटैक में उनके साथ अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और गुरनूर बराड़ भूमिका निभाएंगे, जबकि स्पिन विभाग की अगुवाई कुलदीप यादव करेंगे।
वरुण चक्रवर्ती आयरलैंड टी20 सीरीज से बाहर
टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर भी है। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती आईपीएल 2026 के दौरान पैर में लगी चोट से अभी तक पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। वह फिलहाल ‘बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में रिहैब कर रहे हैं, जिसके कारण उन्हें आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से बाहर होना पड़ा है। उनकी जगह आयरलैंड दौरे के लिए अपडेटेड टीम भी जारी कर दी गई है।
भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल
14 जुलाई: पहला वनडे, एजबेस्टन (दोपहर 3:30 बजे से)
16 जुलाई: दूसरा वनडे, सोफी गार्डन्स (शाम 5:30 बजे से)
19 जुलाई: तीसरा वनडे, लॉर्ड्स (दोपहर 3:30 बजे से)
दोनों दौरों के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़।
आयरलैंड के खिलाफ अपडेटेड टी20 टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।
