‘Peddi’ में बोल्ड सीन्स को लेकर असहज थीं जाह्नवी कपूर? इंटरनेट पर चैट लीक, राम चरण ने दिया था साथ!
‘Peddi’ में बोल्ड सीन्स को लेकर असहज थीं जाह्नवी कपूर? इंटरनेट पर चैट लीक, राम चरण ने दिया था साथ!
मुंबई: साउथ सुपरस्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर नई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ (Peddi) इन दिनों बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लगातार सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म में जाह्नवी कपूर के स्क्रीन प्रेजेंस और उनके किरदार को लेकर दर्शकों के बीच बहस छिड़ी हुई है। कई सोशल मीडिया यूजर्स का आरोप है कि फिल्म में जाह्नवी को महज एक ‘प्रॉप’ की तरह इस्तेमाल किया गया है, जिसके बाद निर्देशक बुची बाबू सना ने भी माफी मांगी थी। अब इस विवाद के बीच इंटरनेट पर जाह्नवी कपूर की एक कथित पर्सनल चैट लीक हो गई है, जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।
लीक चैट में बोल्ड और हाइपर-सेक्शुअल सीन्स पर जताई आपत्ति
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस कथित चैट को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह जाह्नवी और उनकी एक दोस्त के बीच की बातचीत है। इस बातचीत से यह साफ संकेत मिल रहा है कि जाह्नवी ‘पेद्दी’ की शूटिंग के दौरान कुछ खास कैमरा एंगल्स और हाइपर-सेक्शुअल सीन्स को लेकर बिल्कुल भी सहज (कम्फर्टेबल) नहीं थीं।
चैट के अनुसार, जाह्नवी ने फिल्म के मेकर्स को साफ शब्दों में चेतावनी दी थी कि वह कमर और ब्रेस्ट को हाइलाइट करने वाले शॉर्ट्स नहीं देंगी। जब उन्होंने ऐसे अश्लील कैमरा एंगल्स के लिए साफ मना कर दिया, तो मेकर्स उनसे नाराज हो गए थे।
राम चरण ने खुलकर किया जाह्नवी का सपोर्ट
कथित चैट में एक बड़ी बात यह भी सामने आई है कि जब जाह्नवी इन सीन्स को लेकर परेशान थीं, तब फिल्म के लीड एक्टर राम चरण उनके सपोर्ट में उतर आए थे। चैट के मुताबिक, राम चरण ने भी मेकर्स के इस तरह के सीन शूट करने के तरीके पर कड़ी नाराजगी जताई थी और साफ कह दिया था कि फिल्म में इस तरह के वल्गर एंगल्स से सीन शूट न किए जाएं।
”अंदाजा नहीं मैं किस मुश्किल से गुजर रही हूं…”
एक अन्य लीक चैट में जाह्नवी कपूर ने अपनी परेशानी बयां करते हुए लिखा:
”आपको अंदाजा भी नहीं है कि मैं इस वक्त किस मुश्किल से गुजर रही हूं। मैं लगातार उन्हें (मेकर्स को) समझाने की कोशिश कर रही हूं।”
इसके अलावा चैट में एक्ट्रेस श्रीलीला और अपने माता-पिता की उपस्थिति का भी जिक्र किया गया है। जाह्नवी ने कथित तौर पर इस बात की चिंता जताई थी कि अगर उनके पिता (प्रसिद्ध प्रोड्यूसर बोनी कपूर) उनकी तरफ से इस मामले में दखल देते, तो सेट पर स्थिति और ज्यादा बिगड़ सकती थी।
नोट: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इन चैट्स और दावों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।
