Saturday, June 20, 2026
Latest:
उत्तराखंड

श्रीगीता आश्रम में गंगा दशहरा के अवसर पर कृष्णायन दतिया परिवार द्वारा श्रीमद्भागवत कथा आयोजन

ऋषिकेश। श्री गीता आश्रम में गंगा दशहरा पर्व पर कृष्णायन दतिया परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर भागवत प्रवक्ता पंडित राजेश्वर जी महाराज ने पतित पावनी गंगे मैय्या की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि मां गंगा प्राणियों के पापों का नाश करती हैं, यह जल नहीं अमृत है गंगाजल के आचमन मात्र से ही सब कष्ट दूर हो जाते हैं।

कथावक्ता पंडित राजेश्वर महाराज जी ने कहा कि तीर्थ स्थल में भागवत कथा का विशेष महत्व है। उन्होंने भगवान श्री राम के सुंदर प्रसंगों का वर्णन करते हुए कहा भगवान राम का जीवन सदैव प्रेरणा दायक रहा है। कथा श्रवण करने वाले महानुभावों में मुख्य यजमान गुप्ता परिवार डा दीपक गुप्ता, चंद्र मित्र शुक्ला, भानु मित्र शर्मा, त्रिभुवन उपाध्याय, राजेन्द्र चौहान एवं दतिया तथा अन्य नगरों से आए श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *