अन्तर्राष्ट्रीय

ईरानी जंगी जहाज पर पनडुब्बी से जोरदार हमला: श्रीलंका तट पर 100 से ज्यादा लोग लापता, जहाज डूबा

ईरानी जंगी जहाज पर पनडुब्बी से जोरदार हमला: श्रीलंका तट पर 100 से ज्यादा लोग लापता, जहाज डूबा

ईरान-अमेरिका-इज़राइल युद्ध के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास ईरानी नौसेना का फ्रिगेट ‘IRIS Dena’ पर संदिग्ध पनडुब्बी हमले में जहाज बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर डूब गया। जहाज पर सवार लगभग 180 क्रू मेंबर्स में से 100 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जबकि 78 से अधिक घायल हुए हैं। एक व्यक्ति की मौत की भी पुष्टि हुई है।

श्रीलंकाई नौसेना ने डिस्ट्रेस सिग्नल मिलने के तुरंत बाद बड़े पैमाने पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अब तक 32 घायलों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया है, लेकिन बाकी लोग समुद्र में फंसे होने की आशंका है। कुछ रिपोर्ट्स में 101 से 150 तक लोग गायब बताए जा रहे हैं।

हमले की जिम्मेदारी अभी किसी ने नहीं ली है, लेकिन युद्ध के संदर्भ में इसे अमेरिका या इज़राइल की ओर से किया गया ऑपरेशन माना जा रहा है। ईरान की नौसेना पहले से ही ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ में भारी नुकसान झेल रही है, जहां अमेरिका ने कई ईरानी जहाजों को डुबोया है। यह घटना हिंद महासागर में ईरानी जहाज के भारत से लौटते समय हुई मानी जा रही है।

श्रीलंका के विदेश मंत्री और नौसेना प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि कई शव भी बरामद हुए हैं। स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है, और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है। तेल की कीमतों पर फिर असर पड़ सकता है, क्योंकि यह क्षेत्र समुद्री मार्गों के लिए महत्वपूर्ण है। ईरान ने इस हमले को ‘साजिश’ करार देते हुए जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है। आगे क्या होता है, यह आने वाले घंटों में साफ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *