टेक-ऑटो

अन्थ्रोपिक ने डीपसीक समेत चीनी AI कंपनियों पर लगाए डेटा चोरी के गंभीर आरोप, एलन मस्क ने कसा तंज: “पाखंड मत करो”

अन्थ्रोपिक ने डीपसीक समेत चीनी AI कंपनियों पर लगाए डेटा चोरी के गंभीर आरोप, एलन मस्क ने कसा तंज: “पाखंड मत करो”

सैन फ्रांसिस्को स्थित AI कंपनी Anthropic ने सोमवार को एक ब्लॉग पोस्ट में तीन प्रमुख चीनी AI लैब्स—DeepSeek, Moonshot AI और MiniMax—पर बड़े पैमाने पर “डिस्टिलेशन अटैक” (distillation attacks) का आरोप लगाया है। कंपनी का दावा है कि इन लैब्स ने फर्जी अकाउंट्स (करीब 24,000) बनाकर उसके चैटबॉट Claude से 16 मिलियन से ज्यादा इंटरैक्शन्स किए, ताकि Claude की क्षमताओं (जैसे एजेंटिक रीजनिंग, टूल यूज और कोडिंग) को चुराकर अपनी मॉडल्स को बेहतर बनाया जा सके।

Anthropic ने इसे “इंडस्ट्रियल-स्केल इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी थेफ्ट” करार दिया और कहा कि यह अमेरिकी नेशनल सिक्योरिटी के लिए खतरा है। कंपनी ने इसे US के AI चिप एक्सपोर्ट कंट्रोल्स को जस्टिफाई करने का आधार भी बताया, क्योंकि ऐसे अटैक्स के लिए एडवांस्ड चिप्स की जरूरत पड़ती है।

यह आरोप पिछले महीने OpenAI द्वारा DeepSeek पर लगाए गए समान आरोपों के बाद आया है। Anthropic ने कहा कि ये कैंपेन बढ़ती तीव्रता और सोफिस्टिकेशन के साथ चल रही हैं।

एलन मस्क का तीखा पलटवार

जैसे ही ये खबर फैली, एलन मस्क ने X (पूर्व Twitter) पर Anthropic पर तंज कसा। मस्क ने लिखा:

“Anthropic is guilty of stealing training data at massive scale and has had to pay multi-billion dollar settlements for their theft. This is just a fact.”

मस्क का इशारा Anthropic के खिलाफ पिछले साल के कॉपीराइट केस की ओर था, जहां कंपनी पर आरोप लगा था कि उसने पाइरेटेड बुक्स और अनऑथराइज्ड डेटा का इस्तेमाल Claude ट्रेनिंग के लिए किया, जिसके लिए उसने करोड़ों डॉलर का सेटलमेंट किया। कई रिपोर्ट्स में इसे $1.5 बिलियन तक बताया गया है।

मस्क का तंज साफ था—Anthropic खुद डेटा “चोरी” करके बनी है, तो वो दूसरों पर पाखंड क्यों कर रही है? यह AI इंडस्ट्री में ट्रेनिंग डेटा की एथिक्स और “कॉपीइंग” की ग्रे एरिया को उजागर करता है, जहां ज्यादातर कंपनियां वेब स्क्रैपिंग या पब्लिक डेटा पर निर्भर हैं।

AI वर्ल्ड में बढ़ती टेंशन

OpenAI और Anthropic जैसे US फ्रंटियर लैब्स अब चीनी कंपनियों को “थेफ्ट” का आरोप लगा रही हैं।

चीनी मॉडल्स जैसे DeepSeek तेजी से सस्ते और ओपन-सोर्स विकल्प बन रहे हैं, जो US कंपनियों के लिए चुनौती हैं।

मस्क की xAI भी इसी रेस में है, और वो Anthropic को बार-बार टारगेट करते हैं।

यह घटना AI डेवलपमेंट में इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी, नेशनल सिक्योरिटी और हाइपोक्रिसी की बहस को और गरमा देगी। फैंस और एक्सपर्ट्स इसे “पॉट कॉलिंग द कैटल ब्लैक” कह रहे हैं।

क्या लगता है आपको—कौन सही है, या सब एक ही बर्तन में? कमेंट में बताएं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *